'टीवी के लक्ष्मण' को पसंद नहीं आए 'राम', रणबीर के रामायण पर क्या बोले सुनील लहरी?

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का टीजर देखकर ‘टीवी के लक्ष्मण’ सुनील लहरी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर कहा कि उन्हें राम अवतार में स्वीकारना थोड़ा मुश्किल है. जानिए उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा है?

Ramayana Movie: ‘रामायण’ का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. हर कोई अपनी-अपनी राय दे रहा है किसी को भव्यता पसंद आ रही है तो कोई कमियां निकाल रहा है. इसी बीच रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले सुनील लहरी ने भी इस टीजर पर खुलकर अपनी बात रखी है. 

रणबीर को राम के रूप में स्वीकारना मुश्किल

टीजर में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है, लेकिन सुनील लहरी का मानना है कि इस लुक में वो मासूमियत कम नजर आती है, जो अरुण गोविल के चेहरे पर साफ झलकती थी. उन्होंने कहा कि ‘एनिमल’ जैसी फिल्म के बाद रणबीर को सीधे राम के रूप में स्वीकार करना दर्शकों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि किसी फिल्म को सिर्फ टीजर के आधार पर जज करना सही नहीं है. उनके मुताबिक, टीजर एक तरह का शोकेस होता है, जिसमें सिर्फ विजुअल्स और टेक्नोलॉजी दिखाई जाती है, पूरी कहानी या भावनाएं नहीं. 

टीजर में इमोशनल कनेक्ट की कमी

सुनील लहरी ने यह भी कहा कि उन्हें टीजर में भावनात्मक जुड़ाव की कमी महसूस हुई. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पुरानी ‘रामायण’ भले ही तकनीकी रूप से उतनी मजबूत नहीं थी, लेकिन उसके इमोशंस इतने गहरे थे कि आज भी लोग उससे जुड़े हुए हैं. उनका मानना है कि चाहे फिल्म पर हजारों करोड़ रुपये खर्च कर दिए जाएं, लेकिन अगर उसमें भावनाएं नहीं होंगी तो दर्शक उससे कनेक्ट नहीं कर पाएंगे. आखिर में उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर कहा कि वो ठीक लग रहे हैं और उम्मीद है कि अपनी एक्टिंग से वो इस किरदार के साथ न्याय करेंगे.

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं रश्मिका मंदाना? शादी के महज एक महीने बाद आई खुशखबरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >