अब रामायण की 'सीता' बनेंगी सरोजिनी नायडू, देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

Deepika Chikhalia- सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली. अब दीपिका स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी.

लॉकडाउन में जनता की मांग पर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) को दोबारा से प्रसारित किया गया. जिसके कारण इसमें राम, लक्ष्मण, सीता और रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार एक बार फिर पॉपुलर हो गए हैं. इसमें सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली. अब दीपिका स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) का किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी. उन्होंने इस बायोपिक का फर्स्ट लुक भी शेयर किया है.

Also Read: Ramayan के लिए राम और सीता चाहते हैं रॉयल्‍टी, शो ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

दीपिका चिखलिया ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है. वह इस पर काम भी कर रही हैं. इस फिल्म में वह स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी. उन्होंने इस बायोपिक का फर्स्ट लुक भी शेयर किया है. इस लुक में वह सरोजनी नायडू के किरदार में दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में कुछ सोचती हुईं नजर आ रही हैं. इस पोस्टर में टैगलाइन लिखी हुई हैः “स्वतंत्रता की नायिका की एक अनकही कहानी.”

https://www.instagram.com/p/B_4hIItpgAZ/?

पोस्टर में दीपिका मेन फेस में हैं और उनके साथ हजारों की संख्या में लोग दिख रहे हैं. सरोजनी के डायरेक्टर धीरज मिश्रा हैं. इस फिल्म को आकाश नायक और धीरज मिश्रा ने डायरेक्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इसमें दीपिका च‍िलखलिया के नये लुक को काफी पसन्द कर रहे हैं.

Also Read: क्या मुझसे जबरदस्ती शादी की है? जब Ramayan के ‘राम’ Arun Govil से उनकी पत्नी ने पूछा था ये सवाल

इससे पहले टेली टॉक से बातचीत में दीपिका च‍िलखलिया ने कहा था, ‘मुझे लगता है कि हमें इसके लिए रॉयल्‍टी मिलनी चाहिए. मुझे लगता है कि नाम तो बहुत हुआ है, सम्‍मान और प्रतिष्‍ठा भी मिली. लेकिन लोगों को यह समझना चाहिए कि इसकी भी जरूरत है.’ वहीं, अरुण गोविल ने ‘रामायण’ में की गई मेहनत का हवाला दिया. उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई गलत बात नहीं है. रॉयल्‍टी मिलनी चाहिए. खासकर तब जब यह सीरियल कमर्श‍ियली इतना अच्‍छा कर रहा है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >