क्या ओरिजिनल कॉपी को एडिट करके हुआ Ramayan का प्रसारण? चैनल हेड ने दी सफाई

Ramayan- लोगों ने आरोप लगाया थे कि राम और रावण के सीन्स को बहुत ज्यादा एडिट किया गया है. इस मामले पर अब प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने जवाब दिया है.

लॉकडाउन की वजह से दूरदर्शन पर जनता की मांग पर रामायण (Ramayan) का दोबारा से प्रसारण किया गया. इस सीरियल को बड़ी संख्या में लोगों का प्यार मिला और दूरदर्शन की टीआरपी ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिये. शो में रावण का वध हो चुका है और राम-सीता वापस अयोध्या वापस लौट आये हैं. जिसके बाद लोगों ने आरोप लगाया थे कि राम और रावण के सीन्स को बहुत ज्यादा एडिट किया गया है. इस मामले पर अब प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने जवाब दिया है.

Also Read: रामायण- महाभारत सहित इन 5 टीवी सीरियल्स ने दूरदर्शन को बनाया नंबर वन

ट्विटर पर एक यूजर ने प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर को टैग करते हुए पूछा कि भरत कैकई मिलन, अहिरावण वध, मुकुट समारोह की तैयारी, अयोध्या के निवासियों द्वारा राम का स्वागत करना…ये सभी सीन डीडी ने काट दिए और ये वास्तव में रामानंद सागर रामायण के हैं.

इस सवाल पर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने जवाब देते हुए लिखा, ‘हमारे महाकाव्यों की सुंदरता कई कहानियां, पक्ष-कहानियां और व्याख्याएं हैं. हर बारीकियों को संभवतः एक टेलीविजन स्क्रिप्ट में नहीं बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा करना शायद भविष्य के आने वाले कार्यक्रमों के लिए दरवाजा खुला छोड़ देता है. उन्होंने आगे लिखा, ‘कोई भी सीन कट नहीं किया गया है. ये सभी सीन्स ओरिजनल ‘रामायण’ का हिस्सा नहीं थे.’

वहीं एक और यूजर ने पूछा, ‘रामानंद सागर की रामायण के 78 एपिसोड थे. 28 मार्च की रात से डीडी पर प्रतिदिन सुबह और रात में दो एपिसोड प्रसारित हुए और 18 मार्च तक सभी खत्म भी हो गए. ऐसा लग रहा है कि बहुत बड़े स्तर इसे एडिट किया गया.’ इसके जवाब में शशि शेखर ने लिखा, ‘हर दिन 4 एपिसोड प्रसारित किये गये थे. दो एपिसोड को एक स्लॉट में मिलाकर दिखाया गया था.’ फिलहाल अब दूरदर्शन पर उत्तर रामायण का प्रसारण शुरू हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >