1987 में टीवी पर आई मशहूर सीरीज 'रामायण' बनाने वाले डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रामानंद सागर की विरासत आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. इसी वजह से रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसकी खूब चर्चा हो रही है. अब रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने भी ट्रेलर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Ram Character Casting is Not Good- Shiv Sagar: श्री राम के किरदार की कास्टिंग सही नहीं हैं - शिव सागर
शिव सागर ने फिल्म के VFX की तारीफ की. उन्होंने साई पल्लवी और यश की कास्टिंग को भी पसंद किया, लेकिन भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर के चयन पर अपनी राय जाहिर की.
'टूथ माउंटेन फ़ार्म्स' द्वारा शेयर किए गए एक वायरल वीडियो में शिव ने कहा,
"मैंने ट्रेलर देखा और मुझे लगा कि यह पहले आए टीजर से काफी बेहतर है. टीजर में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन ट्रेलर में किरदारों और VFX को अच्छे से दिखाया गया। इसमें यश के रावण वाले लुक की भी झलक देखने को मिली.”
यश और साई पल्लवी की तारीफ करते हुए शिव ने कहा,
"मुझे रावण के रोल में यश और सीता के रोल में साई पल्लवी की कास्टिंग बहुत अच्छी लगी. दोनों साउथ इंडस्ट्री से हैं और वहां बचपन से ही पौराणिक कथाओं से जुड़ाव रहता है. दादा-दादी से ये कहानियां सुनते हुए वे बड़े होते हैं, इसलिए इन किरदारों की भावनाओं और व्यवहार को अच्छी तरह समझते हैं. मुझे लगता है कि इसी वजह से दोनों ने अपने किरदारों को प्रभावशाली ढंग से निभाया है। हालांकि, बाकी कलाकारों की कास्टिंग मुझे उतनी पसंद नहीं आई."
Ranbir Has Distinct Image After Animal: 'एनिमल' के बाद रणबीर की अलग इमेज बन गई है'
भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर को चुने जाने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा,
"आमतौर पर राम जैसे किरदार के लिए किसी नए चेहरे को चुना जाता है. 'एनिमल' के बाद रणबीर की एक अलग तरह की इमेज बन गई है. इसलिए मुझे नहीं पता कि दर्शक उन्हें भगवान राम के रूप में कितनी आसानी से स्वीकार करेंगे. हालांकि, फिल्म के VFX काफी शानदार हैं। नितेश तिवारी ने इसे बहुत खूबसूरती से पेश किया है."
उन्होंने रावण के पुष्पक विमान और शूर्पणखा के शेर द्वारा खींचे जाने वाले रथ के कॉन्सेप्ट की भी तारीफ की। साथ ही उम्मीद जताई कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी और इसके जरिए युवाओं की भारतीय पौराणिक कथाओं में दिलचस्पी भी बढ़ेगी.
About Ramayana: 'रामायण' के बारे में
'रामायण' निर्देशक नितेश तिवारी की आने वाली पौराणिक फिल्म है, जिसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में सिनेमाघरों में आएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये है। वहीं, इसका संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है.
