Ramayan: रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल को मिली इतनी फीस, जानें माता सीता और हनुमान की सैलरी

Ramayan Star Cast Fees: आज अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह है, जिसका इंतजार कई दिनों से हर कोई कर रहा था. फाइनली आज ये शुभ समय आ गया है. इस बीच पौराणिक रामानंद सागर की रामायण भी चर्चा में है. रामायण के किरदार आज भी लोगों को याद है. क्या आपको पता है उनकी फीस उस समय कितनी थी.

राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को इस सीरियल के लिए कुल 40 लाख रुपए मिले थे. इस किरदार ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय कर दिया था.

माता सीता के किरदार को खूबसूरती से निभाने वाली दीपक चिखलिया को इस सीरियल में अपने रोल के लिए 20 लाख रुपए दिए गए थे. उनको आज भी फैंस माता सीता के रोल में याद रखे हुए है.

राम के भाई लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी को इस किरदार के लिए 25 लाख रुपए की फीस मिली थी.

मशहूर एक्टर दारा सिंह ने रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का किरदार निभाया था. उन्हें शो में इस रोल को निभाने के लिए 35 लाख रुपए मिले थे.

बहुचर्चित किरदार रावण के लिए रामानंद सागर ने अरविंद त्रिवेदी को चुना था, जिन्हें इस शो के लिए 30 लाख रुपए दिए गए थे.

रामानंद सागर के रामायण में विभीषण का किरदार निभाने वाले मुकेश रावल को अपने किरदार के लिए 14 लाख रुपए दिए गए थे.

रामायण में अंगद का किरदार निभाने वाले बशीर खान को अपने किरदार के लिए लगभग 8 लाख रुपए दिए गए थे.

रामायण में सुग्रीव का रोल एक्टर श्याम सुंदर ने निभाया था. इस किरदार को करने के लिए उन्हें 12 लाख रुपए दिए गए थे.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रामानंद सागर के ‘रामायण’ के एक एपिसोड को बनाने में लगभग नौ लाख रुपये खर्च होते थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इतने पैसे खर्च करने के बाद 40 लाख रुपये तक का कलेक्शन हो जाता था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामानंद सागर के ‘रामायण’ टोटल 78 एपिसोड थे और इससे 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई थी.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: अमिताभ बच्चन समेत ये स्टार्स सज संवरकर पहुंचे अयोध्या, रणबीर कपूर ने पहनी धोती, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >