‘सत्या’ से ‘सरकार’ तक, राम गोपाल वर्मा की ये 5 फिल्में जिन्होंने उन्हें बनाया सिनेमा का बादशाह

Ram Gopal Varma Birthday: आज फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का जन्मदिन है. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा. आइए जानते हैं उनकी 5 सबसे बड़ी फिल्मों के बारे में.

Ram Gopal Varma Birthday: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा आज 7 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. राम गोपाल वर्मा का जन्मदिन 1962 में आंध्र प्रदेश में हुआ था. उन्हें बचपन से ही फिल्मों का इतना शौक था कि उन्होंने अपनी सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और फिल्म मेकिंग में आ गए. 1989 में अपनी पहली फिल्म ‘शिवा’ से ही उन्होंने धमाका कर दिया था. आइए जानते हैं उन 5 फिल्मों के बारे में, जिन्होंने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का किंग बना दिया.

शिवा 1990

राम गोपाल वर्मा ने अपनी तेलुगू फिल्म को हिंदी में शिवा नाम से बनाया. यह फिल्म कॉलेज में होने वाली राजनीति और लड़ाई-झगड़ों पर आधारित थी. इस फिल्म ने साउथ के स्टार नागार्जुन को रातों-रात हिंदी दर्शकों का चहेता बना दिया. इसमें परेश रावल ने भी बहुत जबरदस्त काम किया था.

रंगीला 1995

‘रंगीला’ फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी, जिसने राम गोपाल वर्मा को एक अलग पहचान दीलाई है. इसमें आमिर खान, जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में थे. यह फिल्म इतनी मशहूर हुई कि हॉलीवुड ने भी 2004 में इसका रीमेक बनाया गया था. यह उन गिनी-चुनी भारतीय फिल्मों में से है जिसे हॉलीवुड ने कॉपी किया.

सत्या 1998

फिल्म ‘सत्या’ में एक्टर मनोज बाजपेयी नजर आए थे. इस फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया. इससे पहले मनोज छोटे-मोटे रोल करते थे. इस फिल्म को अनुराग कश्यप और सौरभ शुक्ल ने मिलकर लिखा था. फिल्म की कहामी अंडरवर्ल्ड की दुनिया पर बनी है.

कंपनी 2002

मुंबई के गैंगस्टर्स पर बनी फिल्म ‘कंपनी’ ने एक्टर विवेक ओबेरॉय की किस्मत बदल दी. इस फिल्म में अजय देवगन भी लीड रोल में थे. कहा जाता है कि फिल्म का ‘चंदू नागरे’ वाला किरदार छोटा राजन से प्रेरित था. विवेक को इस पहली ही फिल्म से बहुत शोहरत मिली.

सरकार 2005

फिल्म ‘सरकार’ में बॉलूवुड एक्टर अमिताभ बच्चन का लुक काफी हद तक बाल ठाकरे जैसा रखा गया था. इसमें अभिषेक बच्चन ने उनके बेटे का किरदार निभाया. फिल्म में अमिताभ की दमदार एक्टिंग और राम गोपाल वर्मा का डायरेक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया. हालांकि सरकार के और भी पार्ट बाद में रिलीज हुए, जिसे दर्शक ने खूब प्यार दिया. राम गोपाल वर्मा फिल्म का चौथे पार्ट को भी बनाना चाहते थे, लेकिन धुरंधर 2 फिल्म के वजह से उन्होंने अपना फैसला बदल लिया.

राम गोपाल वर्मा की अपकमिंग प्रोजेक्टस

राम गोपाल वर्मा साल 2026 में बड़े धमाके की तैयारी में हैं. इस बार वह केवल फिल्में बना ही नहीं रहे, बल्कि ‘शोमैन’ नाम की फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख रहे हैं. इस गैंगस्टर फिल्म में वह खुद मुख्य हीरो का रोल निभाएंगे. इसके अलावा, वह ‘सिंडिकेट’ जैसी बड़ी फिल्म के लिए डायरेक्टर आदित्य धर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. साउथ सिनेमा में भी उनका जलवा बरकरार है. वह ‘कोबरा’ और ‘ईदी प्रेमा कथा कडु’ जैसी तेलुगु फिल्में डायरेक्ट कर रहे हैं. साथ ही, वह कन्नड़ भाषा में ‘आई एम आर’ और हिंदी में ‘साड़ी’ नाम की फिल्म भी लेकर आ रहे हैं. अब वह अपनी इन नई फिल्मों के जरिए एक बार फिर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर छा जाने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का पहला लुक आया सामने, अनन्या और लक्ष्य के इश्क ने जीता फैंस का दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >