पुलिस स्टेशन के बाहर बेहोश हुई राखी सावंत, मोबाइल न छोड़ने पर यूजर्स ने बुरी तरह किया ट्रोल, कहा- सब नौटंकी...

Rakhi Sawant Troll: टीवी इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन-दिनों बुरे दौर से गुजर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पति आदिल खान पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है. अब पुलिस स्टेशन के बाहर पैपराजी से बात करते हुए वह बेहोश हो गई.

Rakhi Sawant Troll: बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस फेम राखी सावंत की जिंदगी में इन-दिनों फुल ऑन ड्रामा चल रहा है. बीते दिनों उनकी मां का निधन हुआ, जिसके बाद अब उन्होंने अपने पति आदिल खान पर कई आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है. बीते दिनों उन्हें ओशिवारा पुलिस स्टेशन के बाहर पैपराजी से बात करते हुए देखा गया. हालांकि बातों ही बातों में वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं. अब इस बात के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

बात करते हुए बेहोश हुई राखी

दरअसल राखी सावंत मीडिया से बातचीत के दौरान ही अचानक बेहोश हो गई थी. वहां मौजूद भीड़ ने उनके मुंह पर पानी का छींटा मारा, तब जाकर वह होश में आई. हालांकि इस दौरान उनका फोन उनके हाथ में ही था. वह फोन को पकड़कर ही कार के अंदर भी बैठी. जिसके बाद क्या था ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे.

https://www.instagram.com/p/CoXeeORjoJU/
https://www.instagram.com/p/CoXd4v3DaIn/
यूजर्स ने राखी सावंत को किया ट्रोल

राखी के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ”हिम्मत है बंदी में…बेहोश हुई, लेकिन फोन गिरने नहीं दिया, ऐसा चक्कर मुझे भी खाना है”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”चक्कर आया लेकिन राखी जी ने फोन नहीं छोड़…वाह साइंस कितनी तरक्की कर रहा है”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”चक्कर आया पर अचानक होश भी आया हमारा पर्स याद आ गया…हमारा फिर चक्कर आना… एक्टिंग नहीं आती हे इसीलिये तो ये हाल है.. कोई जॉब दो इसको”.

Also Read: दूसरी लड़की संग अफेयर से लेकर घरेलू हिंसा तक, राखी सावंत ने पति आदिल खान पर लगाए ये गंभीर आरोप
राखी के भाई ने कही ये बात

इस बीच राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने आदिल दुर्रानी पर एक्ट्रेस की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है. वह मंगलवार को मीडिया से बात कर रहे थे, तब उन्होंने ये बड़ा दावा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि राखी ने उनके संग शादी बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन आदिल ने उसे मारने की कोशिश की. राखी के भाई ने दावा किया कि ”यह हत्या का प्रयास है और आज भी उसने उस पर एक गिलास फेंका. उसने उसे मारने की कोशिश की…वह सोचता है कि वह राखी की संपत्ति उसके पीछे ले जा सकता है.” राकेश ने बताया कि काफी लंबे समय तक राखी ने अपनी और आदिल की शादी में आ रही परेशानी के बारे में बात नहीं की. राकेश के साथ राखी के दोस्त वाहिद खान भी शामिल हुए, जिन्होंने दावा किया कि भले ही अभिनेत्री की शादी को आठ महीने से अधिक समय हो गया था, उन्होंने इसकी घोषणा नहीं की क्योंकि आदिल ऐसा नहीं चाहते थे. राखी और आदिल को शादी के बंधन में बंधे आठ महीने हो चुके हैं. उन्होंने अपनी शादी छुपाई..क्यों? क्योंकि आदिल ने ऐसा कहा था.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >