राखी सावंत के भाई राकेश ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- ग्लास फेंककर मारा था…

राखी सावंत की जिंदगी इन दिनों लाइमलाइट में है. आदिल से उनकी शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है. राखी के भाई राकेश का एक वीडियो विरल भयानी ने पोस्ट किया है. वीडियो में राकेश कहते दिख रहे है कि, जिस दिन मम्मी का निधन हुआ था, उस दिन आदिल ने उसे बहुत मारा था.

बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस फेम राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई है. राखी ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी खान (Adil Durrani Khan) के खिलाफ धोखे देने और पैसा हड़पने को लेकर एफआईआर दर्ज करवाया था. फिलहाल आदिल की जमानत नहीं हुई है और वो जेल में है. इस बीच राखी के भाई राकेश सावंत (Rakesh Sawant)ने आदिल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे जानकर आप शॉक्ड हो जाएंगे. उनका वीडियो सामने आया है.

राखी सावंत के भाई का खुलासा

राखी सावंत की जिंदगी इन दिनों लाइमलाइट में है. आदिल से उनकी शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है. राखी के भाई राकेश का एक वीडियो विरल भयानी ने पोस्ट किया है. वीडियो में राकेश कहते दिख रहे है कि, जिस दिन मम्मी का निधन हुआ था, उस दिन आदिल ने उसे बहुत मारा था. हम राखी को लेकर कूपर गए थे, जहां उनका टेस्ट हुआ. उनके शरीर पर निशान देखकर आप रो पड़ेंगे. मैंने उससे उस दिन बात की जिस दिन उसने हाथ उठाया, मेरे चाचा ने और परिवार के बाकी लोगों ने भी उससे बात की. बहुत ही बदतमीजी से बात की थी उसने कि हमारा ये पर्सनल मामला है.

राखी को टॉर्चर करता था…

राकेश ने मीडिया से बात करते हुए ये भी बताया कि आदिल, राखी को टॉर्चर करता था. साथ ही उसने उसकी बहन पर ग्लास फेंककर मारा था. राकेश ने यह भी खुलासा किया कि आदिल ने दुबई में एक संपत्ति खरीदने के लिए राखी सावंत की गाढ़ी कमाई ली. वहीं, राखी ने भी बताया कि, उसके हाथ में जो कुछ आता था वो उसे उससे मारता था. राखी कहती है कि वो उन्हें मारने से मना करती थी.

राखी को आया आदिल की मां का फोन

पैपराजी के साथ बातचीत के दौरान, राखी ने यह भी खुलासा किया कि आदिल की गिरफ्तारी के बाद उसे उसकी मां का फोन आया. राखी ने कहा, उनकी मां ने कल मुझे फोन करके पूछा कि मैंने उनके खिलाफ मामला क्यों दर्ज किया. मैंने उससे कहा कि मैंने आप सबको समझाने की बहुत कोशिश की. आपका बेटा समझने की कोशिश भी नहीं कर रहा था. मैंने उसकी मां और चाची को इसके बारे में बताया. उन्होंने मुझसे कहा ‘वो बच्चा है.’ क्या वह बच्चा है? वह 30 साल का है. मैं हमेशा उसे माफ कर देती थी.

Also Read: Rakhi Sawant: आदिल से तलाक लेगी राखी सावंत? एक्ट्रेस ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- मेरी जिंदगी अब… VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >