‘राख’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, सब-इंस्पेक्टर के रोल में दिखे अली फजल

Raakh Trailer Out: अली फजल स्टारर वेब सीरीज ‘राख’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 1970 के दशक की दिल्ली पर आधारित यह क्राइम-थ्रिलर दो बच्चों के गायब होने और उनकी जांच के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज 12 जून 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

Raakh Trailer Out: ओटीटी दर्शकों के लिए एक और रोमांचक क्राइम-थ्रिलर सीरीज जल्द ही दस्तक देने वाली है. प्राइम वीडियो की आगामी ओरिजिनल सीरीज ‘राख’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. ट्रेलर में रहस्य, अपराध और भावनात्मक संघर्ष का ऐसा मिश्रण देखने को मिलता है, जो शुरुआत से अंत तक बांधे रखता है.

1970 के दशक की दिल्ली में बुनी गई कहानी

सीरीज की कहानी 1970 के दशक की दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित है. एक सनसनीखेज अपराध पूरे शहर को झकझोर देता है, जब दो बच्चों के अचानक लापता होने की खबर सामने आती है. इस घटना के बाद परिवारों की बेचैनी और शहर में फैले डर का माहौल कहानी को और गंभीर बना देता है.

https://www.instagram.com/reel/DZCHUKggWgQ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=a8933df6-69db-4a2f-abb9-171c053939aa

जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश के कंधों पर आती है, जिसका किरदार अली फज़ल निभा रहे हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाले राज सामने आने लगते हैं. मामला केवल एक अपराध की जांच तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इंसानी मानसिकता और उसके अंधेरे पहलुओं को भी उजागर करता है.

ट्रेलर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता

ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. लापता बच्चों की तलाश, परेशान परिवारों की भावनाएं और सुरागों की खोज में जुटी जांच टीम कहानी को रोमांचक बनाती है। यही वजह है कि ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.

किरदार को लेकर बोले अली फजल

अली फजल ने अपने किरदार को लेकर कहा कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि यह एक सामान्य क्राइम इन्वेस्टिगेशन कहानी होगी. लेकिन जब उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट पढ़ी, तो कहानी की भावनात्मक गहराई और जटिलता ने उन्हें काफी प्रभावित किया. इसी वजह से उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का फैसला किया.

कब होगी रिलीज?

प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी यह सीरीज 12 जून 2026 को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. दर्शकों को उम्मीद है कि ‘राख’ अपने दमदार कथानक और शानदार अभिनय से एक यादगार क्राइम-थ्रिलर साबित होगी.

यह भी पढ़ें: विजय संग रिश्ते की अफवाहों के बीच तृषा कृष्णन का क्रिप्टिक पोस्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >