जेल में बंद राजपाल यादव के लिए राहत भरी खबर, मिला फिल्म का ऑफर

Rajpal Yadav Support: 9 करोड़ के कर्ज में फंसे राजपाल यादव के लिए अब बॉक्सर विजेंदर सिंह भी मदद को आगे आए हैं. उन्होंने अपनी अगली फिल्म में काम देने का ऑफर दिया है. बॉलीवुड के कई बड़े सितारे मदद के लिए पहले ही सामने आ चुके हैं. जानिए विजेंदर ने क्या कहा है?

Rajpal Yadav Support: बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. 9 करोड़ रुपये के कर्ज के चलते वह तिहाड़ जेल में हैं, लेकिन इस कठिन समय में उन्हें चारों तरफ से सहारा मिल रहा है. खास बात यह है कि अब मदद के लिए फिल्मी सितारों के साथ-साथ खेल जगत से भी लोग आगे आने लगे हैं. इसी कड़ी में बॉक्सिंग चैंपियन विजेंदर सिंह ने भी राजपाल के लिए बड़ा कदम उठाया है.

विजेंदर सिंह ने दिया काम का ऑफर

5 फरवरी 2026 को सरेंडर करने के बाद ऐसा लग रहा था कि राजपाल यादव का करियर मुश्किल में पड़ सकता है. लेकिन इंडस्ट्री के कई बड़े नाम जैसे सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और सोनू सूद पहले ही उनका साथ देने की बात कह चुके हैं. अब विजेंदर सिंह ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट करते हुए ऐलान किया कि वह अपनी आने वाली फिल्म में राजपाल यादव को कास्ट करना चाहते हैं. उन्होंने लिखा कि सच्चे टैलेंट की हमेशा कद्र होनी चाहिए और राजपाल ने सालों तक लोगों को हंसाया है. फिल्म के निर्देशक संजय संजू सैनी ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि राजपाल की मौजूदगी फिल्म के लिए भी फायदेमंद होगी.

15 साल पुराना है विवाद

दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत करीब 15 साल पहले हुई थी. राजपाल यादव ने अपनी निर्देशित फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए ‘मुरली प्रोजेक्ट्स’ से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप हो गई और वह कर्ज नहीं चुका सके. समय के साथ ब्याज और पेनल्टी बढ़ती गई और रकम करीब 9 करोड़ तक पहुंच गई. चेक बाउंस का मामला कोर्ट तक गया और आखिरकार उन्हें सरेंडर करना पड़ा.

इंडस्ट्री बनकर खड़ी है सहारा

राजपाल यादव के लिए राहत की बात यह है कि पूरा फिल्म जगत उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है. कई कलाकार और प्रोडक्शन हाउस उन्हें काम देने की बात कर रहे हैं, ताकि वह दोबारा काम शुरू कर सकें और कर्ज चुका सकें. अब सबकी नजर 16 फरवरी 2026 को होने वाली सुनवाई पर टिकी है. फैंस को उम्मीद है कि इतने प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिलने के बाद उन्हें आगे बढ़ने का मौका जरूर मिलेगा.

यह भी पढे़ं: क्या जेल से रिहा हो गये Rajpal Yadav? पत्नी राधा ने बतायी सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >