कौन हैं राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा? खूबसूरती में हीरोइन भी पीछे

Rajpal Yadav 2nd Wife: राजपाल यादव चेक बाउंस मामले को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं. ऐसे में लोग उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी जानना चाहते हैं. जानिए उनकी दूसरी पत्नी राधा कौन हैं और उनकी पहली पत्नी कहां हैं?

Rajpal Yadav 2nd Wife: इन दिनों बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव फिर से चर्चा में हैं. हाल ही में चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने सरेंडर कर दिया. इसके बाद वे अभी जेल में बंद हैं. मामले के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनके करियर और फिल्मों की बात तो कर ही रहे हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इसी बीच उनकी फैमिली, खासकर उनकी दूसरी पत्नी राधा को लेकर भी लोग जानना चाहते हैं. 

पहली पत्नी की हो गयी है मौत

राजपाल यादव ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली पत्नी का नाम करुणा था. पहली शादी से उन्हें एक बेटी ज्योति हुई, लेकिन बेटी के जन्म के समय करुणा का निधन हो गया. इस घटना ने राजपाल को अंदर से तोड़ दिया था. बाद में उन्होंने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया और राधा से दूसरी शादी की. दूसरी शादी से उनकी दो बेटियां हैं, हर्षिता और रेहांशी.

राधा के बर्थडे पर राजपाल का प्यार भरा पोस्ट

कनाडा की रहने वाली हैं राधा

दूसरी पत्नी राधा कनाडा की रहने वाली हैं. साल 2003 में शादी के बाद वह भारत आ गईं और यहीं बस गईं. वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और एक साधारण हाउसवाइफ की तरह ही अपने परिवार और बच्चों की देखभाल करती हैं. भले ही वह पब्लिक लाइफ से दूर रहती हों, लेकिन उनकी सादगी लोगों को काफी पसंद आती है. हालांकि, कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है. इसकी वजह उनकी और राजपाल यादव की हाइट का फर्क बताया जाता है. राजपाल यादव की हाइट करीब 5 फीट 2 इंच है, जबकि राधा उनसे थोड़ी लंबी हैं. इसी बात को लेकर लोग अक्सर उन्हें ट्रोल करते हैं. 

दोनों के बीच उम्र का भी गैप है. राजपाल यादव अपनी पत्नी से करीब 9 साल बड़े हैं. हालांकि, इस फर्क का उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा और दोनों हंसी खुशी के साथ जीवन जी रहे हैं.

क्यों जेल में हैं राजपाल यादव?

हाल में उन्हें चेक बाउंस मामले में सजा मिली है. केस के बारे में बात करें तो राजपाल यादव ने अपनी फिल्म “अता पता लापता” बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जो समय के साथ बढ़कर करीब 9 करोड़ तक पहुंच गया. इसी मामले से जुड़ी दिक्कतों की वजह से वह कानूनी परेशानियों में फंसे. इस मुश्किल समय में कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में सामने आए हैं और मदद की बात भी कही है.

यह भी पढे़ं: राजपाल यादव की मदद करेंगे सोनू सूद, चेक बाउंस मामले में हुई है जेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >