Rajinikanth Birthday 2025: “हिमालय के रजनीकांत” की कहानी, गुफाओं में ध्यान, सड़क किनारे खाना और सादा जीवन

Rajinikanth Birthday 2025: रजनीकांत अपने 75वें जन्मदिन पर एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि वे लगातार हिमालय की आध्यात्मिक यात्राओं से खुद को रिचार्ज करते हैं. कई बार उन्हें ऋषिकेश की पहाड़ियों में ध्यान करते हुए भी देखा गया है. आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके हिमालय वाले रूप के बारे में…

Rajinikanth Birthday 2025: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का आज 75वां जन्मदिन है, और इस मौके पर उनके बारे में एक ऐसी बात पर नजर डालना दिलचस्प है, जिसे ज्यादातर लोग कम जानते हैं. फिल्मों में उनकी धांसू स्टाइल और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के पीछे एक ऐसा साइड भी है, जो बेहद शांत, आध्यात्मिक और पहाड़ों से जुड़ा हुआ है. रजनीकांत सालों से वक्त निकालकर हिमालय की ओर स्पिरिचुअल यात्रा पर जाते रहे हैं. शूटिंग के बीच वे लंबा ब्रेक लेते हैं और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में साधु–संतों के बीच समय बिताते हैं. उनका कहना है कि ये यात्राएं उन्हें अंदर से नई ऊर्जा और सुकून देती हैं, इसलिए अब ये उनकी लाइफ का जरूरी हिस्सा बन चुकी हैं.

रजनीकांत को पहचानना हो जाएगा मुश्किल

साधु-संतों के साथ रजनीकांत

कुछ ही दिनों पहले वे ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे थे. वहां संतों से मुलाकात की, गंगा किनारे बैठकर मेडिटेशन किया और शाम को गंगा आरती में शामिल हुए. वायरल फोटोज में वे इतने सिंपल कपड़ों में दिखे कि पहली नजर में पहचानना भी मुश्किल हो जाए. कोई स्टार फील नहीं, बस एक शांत चेहरे वाला इंसान, जो गंगा किनारे बैठकर खुद से मिलने की कोशिश कर रहा हो.

गुफा में ध्यान करते तस्वीर आई थी सामने

गुफा में ध्यान लगाए बैठे रजनीकांत

रजनीकांत का हिमालय से जुड़ाव यहीं खत्म नहीं होता. वे अल्मोड़ा के द्वाराहाट और डुनागिरि की पहाड़ियों में मौजूद महावतार बाबाजी की गुफाओं में भी ध्यान करते दिखाई दे चुके हैं. ये जगह क्रिया योग साधकों के लिए बेहद खास मानी जाती है. यहां वे कई दिनों तक आश्रम में रहकर सिर्फ साधना और चुप्पी पर फोकस करते हैं. 

हिमालय की यात्राएं जमीन से जोड़ती हैं

रजनीकांत कई बार अपने इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि शोहरत और पैसे से बाहर–भीतर दोनों तरह की शांति नहीं मिलती. उनके लिए असली राहत मेडिटेशन और आध्यात्मिकता में है. शायद इसलिए हिमालय की ये यात्राएं उन्हें हर बार फिर से जमीन से जोड़ देती हैं और स्क्रीन पर वापस लौटने की ताकत भी देती हैं.

170 से अधिक फिल्मों में किया काम

सुपरस्टार रजनीकांत ने करीब 50 साल के करियर में 170 से अधिक फिल्मों में काम किया है और तमिल के साथ हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अच्छा नाम कमाया है. कई फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़े, उनकी स्टाइल और डायलॉग डिलीवरी इतनी पॉपुलर हुई कि उन पर जोक्स, मीम्स और फैन-स्टाइल वीडियो की अलग दुनिया बन गई, जो आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती रहती हैं.​

पीएम मोदी ने दी बधाई

ALSO READ: New Bhojpuri Song: रायफल से खूंटा ठोकते नजर आए टुनटुन यादव, काला चश्मा और लेदर जैकेट से जमाया रंगदार लुक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >