Anupama: टीआरपी रेस में ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की टक्कर पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Anupama: टीआरपी रेस में राजन शाही का सीरियल अनुपमा का दबदबा बना हुआ है. शो को एकता कपूर का सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 कड़ी टक्कर दे रहा है. अब टीआरपी रेस में दोनों के टक्कर पर अनुपमा के निर्मात राजन शाही ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Anupama: शो अनुपमा पिछसे कई सालों से टीआरपी लिस्ट में नंबर एक के स्थान पर काबिज रहता है. राजन शाही के शो को हाल ही में शुरू हुए क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से कड़ा मुकाबला मिल रहा है. यहां कि एकता कपूर के शो ने टीआरपी लिस्ट में अनुपमा को एक बार पीछे भी छोड़ दिया. सालों बाद स्मृति ईरानी (तुलसी) और अमर उपाध्याय (मिहिर) के रोल में दर्शकों के बीच लौटे हैं. उन्हें छोटे पर्दे पर दोबारा देखकर फैंस काफी खुश हो गए. अब अनुपमा के प्रोड्यूसर राजन का ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ’ के साथ टीआरपी की रेस पर रिएक्शन आया है.

अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी के बीच तुलना पर क्या बोले राजन शाही?

जूम संग बातचीत में राजन शाही ने अनुपमा और क्योंकि सास भी कभी बहू थी के बीच तुलना पर कहा, “मेरा मानना है कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी ही वह शो है जिसकी वजह से आज इतने सारे टीवी सीरियल्स बन रहे हैं. क्योंकि अगर क्योंकि नहीं होता तो अनुपमा भी नहीं आती. आखिरकार, क्योंकि एक लेजेंडरी शो है.”

राजन शाही बोले- मैं जलन करने वाला…

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें प्रोड्यूसर के तौर पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी की वजह से दबाव महसूस होता है. इसपर उन्होंने कहा, “ये बहुत अच्छी बात है कि हम सब एक ही छत के नीचे, एक ही नेटवर्क पर काम कर रहे हैं. कभी एक शो आगे बढ़ता है, कभी दूसरा. इंडस्ट्री बढ़ती है तो हम सब साथ में बढ़ते हैं. जैसे बाकी सेक्टर में उतार-चढ़ाव आते हैं, वैसे ही यहां भी होते हैं. मैं जलन करने वाला इंसान नहीं हूं. अगर होता, तो शायद आज वो काम नहीं कर पाता जो मैंने किया है. नेगेटिव सोच इंसान को अंदर से खा जाती है. मैंने एकता जी से सीखा है कि बड़े लीडर्स इन चीजों पर ध्यान ही नहीं देते.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >