बारिश की वजह से नहीं जा पा रहे हैं बाहर, तो वीकेंड को इन धांसू वेब सीरीज के साथ बनाये एंटरटेनिंग

हर वीकेंड अगर आपको बस एक ही टेंशन होती है, कि इस हफ्ते कौन सी मजेदार वेब सीरीज को एंजॉय करें, तो अब ज्यादा टेंशन लेने की जरुरत नहीं है, आज हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपको काफी मजा आने वाला है.

वीकेंड आ चुका है और आप भी बारिश की वजह से कही बाहर नहीं जा पा रहे हैं, तो इस वीकेंड ओटीटी पर कई धमाकेदार वेब सीरीज रिलीज हुई है, जिसे आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं. लिस्ट में कोटा फैक्ट्री से लेकर बैड कॉप जैसे शोज मौजूद हैं.

Bad Cop

बैड कॉप (Bad Cop)
बैड कॉप एक थ्रिलर क्राइम ड्रामा शो है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. कहानी की बात की जाए तो यह सीरीज एक पुलिस ऑफिसर की है, जो अपने से भी ज्यादा ताकतवर दुश्मनों को पकड़ने की कोशिश करता है.

Also Read- Upcoming OTT Release: ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देंगी ये बाजा फाड़ फिल्में, पूरा देखे बिना उठ नहीं पाएंगे

Bigg boss ott 3

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Big Boss OTT season 3)
बिग बॉस ओटीटी 3 जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है और अगर अभी तक आपने इसके धांसू एपिसोड्स नहीं देखे हैं, तो वीकेंड में जरूर देखें. अरमान मलिक से लेकर लव कटारिया और सना तक सभी अपने गेम प्लान से दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज दे रहे हैं.

कोटा फैक्ट्री सीजन 3 (Kota factory season 3)
यह कहानी उस शिक्षक के जीवन की कहानी को आगे बढ़ता है, जिसने छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए मोटिवेट किया और अपने लक्ष्य को हासिल करने में मदद की. जितेंद्र कुमार की पॉपुलर वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

Gullak

गुल्लक सीजन 4 (Gullak season 4)
मिश्रा परिवार सीजन 4 में ‘नए किस्से’ के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापसी कर चुका है. पॉपुलर वेब सीरीज को आप सोनी लिव पर एंजॉय कर सकते हैं. इसके पहले तीन सीजन काफी पॉपुलर हुए थे.

Also Read- OTT Releases: हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 2 से लेकर शर्माजी की बेटी तक, घर बैठे देखें सस्पेंस और एक्शन से भरी ये फिल्में-सीरीज

Murder In Mahim

मर्डर इन माहिम (Murder In Mahim)
ओटीटी पर कई मर्डर मिस्ट्री शोज मौजूद है, लेकिन जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही यह सीरीज अपने जबरदस्त ट्विस्ट से आपको अंत तक टीवी स्क्रीन से बांधे रखेगी. सीरीज में विजय राज, पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं और आशुतोष राणा रिटायर्ड क्राइम जर्नलिस्ट के रूप में है.

Sisterhood

सिस्टरहुड (Sisterhood)
यह शो अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम हो रही है, जिसमे निधि भानुशाली (गार्गी ओबेरॉय), एन डिसिल्वा (भाग्यश्री लिमये), जोया बेग (अन्वेषा विज) और निकिता वाघमारे (नित्या माथुर) ने अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया है. सीरीज की कहानी चार लड़कियों की है, जो ऑल गर्ल्स कान्वेन्ट स्कूल में स्टूडेंट्स है और क्लास्मेट्स होने के साथ-साथ बेस्ट फ्रेंड्स बन जाती है.

इनपुट- मुस्कान कुमारी

Also Read- Bigg Boss OTT 3: एल्विश यादव को लड़कियों से मिलवाता है लव कटारिया, लाइव शो में बोले अरमान मलिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >