Radhika Apte: कौन है राधिका आप्टे के पति बेनेडिक्ट टेलर, इन बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का रहे हैं हिस्सा

Who Is Radhika Apte Husband: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे प्रेग्नेंट है और जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है. यूके प्रीमियर में उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए स्पॉट किया गया. इस न्यूज के बाद हर कोई एक्ट्रेस के पति के बारे में जानना चाहता है.

Who Is Radhika Apte Husband: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट है. अभिनेत्री ने आज बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म सिस्टर मिडनाइट की स्क्रीनिंग में भाग लिया. यहां उनके बेबी बंप को देखकर हर कोई शॉक्ड रह गया और पूछने लगा कि एक्ट्रेस ने शादी कब की और उनका पति कौन है. दरअसल राधिका ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज अनाउंस की. एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन पहला था. जिसे रेड लिपस्टिक के साथ पेयरअप किया.

कौन है बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे का पति

राधिका आप्टे ने ब्रिटिश संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से शादी की है. राधिका और बेनेडिक्ट की शादी को 12 साल हो गए हैं. एक्ट्रेस ने साल 2005 में काम करना शुरू किया था और बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा बनी. इधर उनके पति ने 2000 में एक वायलिन वादक और संगीतकार के रूप में काम करना शुरू किया. बेनेडिक्ट के लिए, संगीत ही सब कुछ है, और उन्हें इसमें काफी मजा भी आता है.

बेनेडिक्ट इन बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का रहे हैं हिस्सा

बेनेडिक्ट ने न केवल ब्रिटिश और यूरोपीय म्यूजिक सीन में काम किया है, बल्कि ‘उड़ता पंजाब’, ‘पाताल लोक’, ‘सोन चिड़िया’, ‘करीब करीब सिंगल’ और ‘निल बटे सन्नाटा’ सहित कई शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने. उनकी सबसे सम्मानित कृतियों में से एक ‘शिप ऑफ थीसियस’ में है, जिसमें उन्होंने अपने गिटारवादक नरेन चंदावरकर के साथ मिलकर काम किया था.

राधिका और टेलर ने कब की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलर और आप्टे का रोमांस साल 2011 में शुरू हुआ, जब वे लंदन में एक-दूसरे से मिले थे. धीरे-धीरे प्यार पनपा और कपल ने साल 2012 में शादी कर ली. राधिका और बेनेडिक्ट दोनों ही मीडिया से दूर रहते हैं. वे अपने जीवन को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शायद ही कभी अपडेट साझा करते हैं.

Also Read- Radhika Apte Birthday: कभी बस के किराए तक के नहीं थे पैसे, अब जीती हैं लैविश लाइफ,

Also Read- Radhika Apte के पास नहीं है अपनी शादी की एक भी तस्वीर, अब एक्ट्रेस ने बताई इसकी वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >