Elizabeth ll: जब भारत आकर महारानी एलिजाबेथ ने कमल हासन से की मुलाकात, मरुधनायगम के सेट पर बिताया था समय

क्वीन एलिजाबेथ 16 अक्टूबर, 1997 को एमजीआर फिल्म सिटी में मरुधनायगम के लॉन्च पर पुहंची थी. उन्होंने फिल्म के सेट का का दौरा भी किया था. महारानी एलिजाबेथ ने भारतीय फिल्म के सेट पर कमल हासन, उनकी पत्नी सारिका और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के साथ समय बिताया था.

कमल हासन भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं. उनकी फिल्में रिकॉर्ड बनाती है. उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म मरुधनायगम तो आपको याद ही होगी, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. इस फिल्म का लॉन्च काफी एतिहासिक था, क्योंकि इसमें क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय चीफ गेस्ट के रूप में पहुंची थी. एलिजाबेथ 16 अक्टूबर, 1997 को एमजीआर फिल्म सिटी में लॉन्च में शामिल हुईं थी.

मरुधनायगम के सेट पर महारानी एलिजाबेथ ने बिताया था समय

उन्होंने मरुधनायगम के सेट का दौरा भी किया था. जिसकी फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. महारानी एलिजाबेथ ने भारतीय फिल्म के सेट पर कमल हासन, उनकी पत्नी सारिका और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के साथ समय बिताया था. कमल हासन के लिए यह एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट थी, क्योंकि वह मरुधनायगम का निर्देशन कर रहे थे, और 18 वीं शताब्दी के योद्धा मोहम्मद यूसुफ खान की भूमिका भी निभा रहे थे.


एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में, 9 सितंबर को निधन हो गया. शाही परिवार के ट्विटर हैंडल से इस खबर की पुष्टि की गई. ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली शाही शख्सियत एलिजाबेथ, जिन्होंने इस साल सिंहासन पर 70 साल पूरे किये, ब्रिटिश इतिहास में सबसे उम्रदराज और सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी हैं. सितंबर 2015 में उन्होंने अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 63 साल और सात महीने तक शासन किया. 2016 में, एलिजाबेथ थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के निधन के बाद दुनिया में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी भी बनीं.

Also Read: निजी जीवन में बेहद मजाकिया और चुलबुले अंदाज की थी एलिजाबेथ द्वितीय, जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें
दूसरों की नकल उतारने में माहिर

एलिजाबेथ ने हमेशा अपनी एक गंभीर छवि पेश की और लोगों ने उनके सपाट चेहरे और उनकी भावशून्यता पर गौर किया, लेकिन जो लोग उन्हें जानते थे, वे उनके एक चुलबुले, शरारती और निजी पलों में नकल उतारने की कला से परिचित थे. कैंटरबरी के पूर्व आर्कबिशप रोवन विलियम्स ने कहा है कि महारानी ‘‘निजी तौर पर बेहद मजाकिया हो सकती हैं.” महारानी के घरेलू पादरी बिशप माइकल मान ने एक बार कहा था कि ‘‘नकल करने की कला महारानी की सबसे मजेदार चीजों में से एक है.” हाल ही में उन्होंने प्लेटिनम जुबली समारोह के दौरान अपना शरारती पक्ष दिखाया था, जब उन्होंने एक एनिमेटेड पैडिंगटन बियर के साथ एक कॉमिक वीडियो में अभिनय किया और अपने पर्स में जैम सैंडविच छिपाने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >