Big Boss 20: सोशल मीडिया से पहले के ‘Viral’ स्टार थे काजी तौकीर, Millennials से पूछिए कैसे एक वोट के लिए लोग पैसे खर्च करते थे

आज के रील्स वाले दौर से पहले, काजी तौकीर 'वायरल' होने की पहचान थे. Millennials आज भी उन्हें याद करते हैं जिन्होंने Fame Gurukul जीतने के लिए पैसे खर्च करके वोट किए थे.

‘ये किसे बुला लिया? कौन है ये Joker? कैसे अजीब-अजीब behave कर रहा है. घर के अंदर फ्री में concert कर लो, भई...’ Bigg Boss के घर में काजी तौकीर को देखकर सोशल मीडिया पर ऐसी कई टिप्पणियां नजर आ रही हैं. कुछ लोगों के लिए काजी आज बस एक ऐसे contestant हैं, जो कभी गा रहे हैं, कभी मस्ती कर रहे हैं और कभी अपने ही अंदाज में खोए हुए नजर आते हैं.

लेकिन काजी की किसी वीडियो के नीचे comments में जरा ठहरकर देखिए. वहां एक दूसरी कहानी चल रही है.

‘मैंने इन्हें teenage में vote किया था.’ ‘Qazi was my first reality show crush.’ ‘ये वही Qazi है जिसके लिए हम पैसे खर्च करके vote करते थे.’

ये comments उस generation के हैं, जिसने काजी को आज के Instagram और Reels वाले दौर में नहीं, बल्कि उस वक्त अपना favourite बनाया था जब ‘viral’ होने के लिए ना social media था, ना लाखों followers और ना ही कोई trending hashtag.

Millennials के लिए काजी तौकीर सिर्फ Bigg Boss के एक contestant नहीं हैं. ये वही काजी हैं जिनके नाम पर कभी पूरा reality show धड़कता था. जिनके लिए fans ने अपनी जेब से पैसे खर्च कर votes किए. जिन्होंने Arijit Singh को पीछे छोड़कर Fame Gurukul की trophy अपने नाम की. और जिनकी popularity इतनी थी कि शो जीतने के बाद उनकी सुरक्षा के लिए सात bodyguards तक लगाए गए थे.

आज काजी Bigg Boss के घर में हैं. कल तक कुछ लोग उन्हें पहचानने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन एक पूरी generation ऐसी भी है, जिसे काजी को पहचानने के लिए किसी introduction की जरूरत नहीं.

क्योंकि उस generation के लिए काजी तौकीर खुद ‘viral’ होने की परिभाषा थे.

जब Reality Show में काजी का जलवा था

साल 2004 में टीवी पर reality shows का दौर अपनी जगह बना रहा था. इसी बीच आया Fame Gurukul. देशभर के aspiring singers इस शो का हिस्सा बने. इनमें एक चेहरा था काजी तौकीर का.

काजी की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ उनकी आवाज नहीं थी. उनका अंदाज अलग था. उनकी personality ऐसी थी कि वह बाकी contestants के बीच आसानी से नजर आ जाते थे. धीरे-धीरे शो के साथ उनकी fan following भी बढ़ती गई.

फिर आया voting का दौर. आज की तरह एक click पर vote करने की सुविधा नहीं थी. इसके बावजूद काजी के fans उन्हें जिताने के लिए लगातार वोट करते रहे. उस वक्त उनके लिए लोगों के पैसे खर्च करके वोट करने की बातें भी सामने आई थीं.

आखिरकार काजी ने Fame Gurukul का खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत की सबसे दिलचस्प बात यह थी कि उन्होंने उस मुकाबले में अरिजीत सिंह को पीछे छोड़ दिया था.

आज अरिजीत सिंह की आवाज देश के हर कोने में पहचानी जाती है. लेकिन दो दशक पहले की उस reality show journey में audience ने काजी को अपना winner चुना था.

यही काजी के उस स्टारडम की असली कहानी है.

काजी के लिए ‘Viral’ का मतलब अलग था

आज किसी celebrity के viral होने के लिए एक reel काफी है. कुछ घंटों में views लाखों में पहुंच जाते हैं. Hashtag trend करता है और अगले दिन पूरा internet उस चेहरे को पहचानने लगता है.

काजी का दौर इससे बिल्कुल अलग था.

न Instagram था. न Reels. न X की trending list. न YouTube Shorts.

फिर भी काजी घर-घर में पहचाने जाते थे.

उनकी popularity का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि Fame Gurukul जीतने के बाद उनकी security के लिए सात bodyguards तक लगाए गए थे. एक reality show contestant के लिए यह अपने आप में बताता है कि उस समय उनकी fan following किस स्तर पर थी.

आज followers गिने जाते हैं. तब votes गिने जाते थे.

आज engagement rate देखा जाता है. तब यह देखा जाता था कि कितने लोग किसी contestant को जिताने के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च करने को तैयार हैं.

काजी के पास वह audience थी.

एकता कपूर से लेकर Bigg Boss तक मिला ऑफर

Fame Gurukul के बाद काजी के लिए entertainment industry के कई दरवाजे खुले.

उन्हें एकता कपूर के चर्चित शो ‘कैसा ये प्यार है’ में अंगद का रॉकस्टार किरदार निभाने का ऑफर मिला था. उस वक्त यह टीवी के सबसे चर्चित shows में से एक था.

सिर्फ टीवी ही नहीं. काजी को Bigg Boss के लिए भी approach किया गया था. इसके अलावा उन्हें ‘Jo Jeeta Wohi Superstar’ को host करने का मौका भी ऑफर हुआ था.

यानी जिस Bigg Boss के घर में काजी आज contestant बनकर पहुंचे हैं, उस शो से उनका रिश्ता नया नहीं है. उन्हें सालों पहले भी इस reality show का हिस्सा बनने का मौका मिल चुका था.

लेकिन उस समय काजी ने कुछ बड़े offers स्वीकार नहीं किए. एक फिल्म को लेकर उनकी commitment थी. इसके अलावा कुछ फैसले उन्होंने अपने producer की सलाह पर लिए.

Entertainment industry में वक्त बदलता है और उसके साथ चेहरे भी. काजी के साथ भी यही हुआ.

‘अफगान जलेबी’ और सलमान खान का कनेक्शन

काजी की कहानी में ‘अफगान जलेबी’ का chapter भी दिलचस्प है.

इस गाने के लिए पहले सलमान खान को approach किए जाने की बात सामने आई थी. बाद में काजी इस project से जुड़े. फिल्म थी ‘Phantom’ और गाना रिलीज होते ही चर्चा में आ गया.

हालांकि यहां यह साफ करना जरूरी है कि काजी इस गाने के singer नहीं थे. गाने को पाकिस्तानी singer Asrar ने आवाज दी थी. काजी का connection इसके video से था.

लेकिन काजी के career को देखें तो यह भी उस दौर की उनकी visibility का हिस्सा था. Fame Gurukul के बाद उनका चेहरा लगातार बड़े entertainment projects से जुड़ रहा था.

फिर कहां गायब हो गए काजी?

यही वह सवाल है जो आज Bigg Boss में उनकी वापसी के बाद फिर पूछा जा रहा है.

जिस contestant के लिए कभी लोग पैसे खर्च करके वोट करते थे. जिस contestant ने Arijit Singh को पीछे छोड़कर reality show जीता. जिसे Ekta Kapoor अपने show में cast करना चाहती थीं. जिसे Bigg Boss के लिए पहले भी approach किया जा चुका था. वह चेहरा अचानक mainstream spotlight से दूर कैसे हो गया?

Entertainment industry में किसी की popularity हमेशा एक जैसी नहीं रहती. नए चेहरे आते हैं. नए shows आते हैं. दर्शकों की पसंद बदलती है.

काजी भी धीरे-धीरे उस spotlight से दूर होते गए.

लेकिन उनकी पहली पहचान खत्म नहीं हुई.

Bigg Boss में काजी की वापसी सिर्फ Comeback नहीं

आज Bigg Boss के घर में काजी को देखकर अगर कोई उन्हें पहली बार जान रहा है तो उसे शायद उनकी कहानी का सिर्फ वर्तमान दिख रहा है.

लेकिन Millennials के लिए यह सिर्फ किसी पुराने चेहरे की वापसी नहीं है.

यह उस दौर की वापसी है जब television पर किसी contestant के लिए पूरा fanbase खड़ा हो जाता था. जब vote करने के लिए पैसे खर्च होते थे. जब किसी singer की popularity को Instagram followers से नहीं, बल्कि जनता के प्यार से मापा जाता था.

आज काजी के अंदाज पर jokes बन रहे हैं. उनके behaviour पर comments हो रहे हैं. कोई उन्हें समझ नहीं पा रहा तो कोई उनके singing sessions को लेकर मजाक कर रहा है.

लेकिन दूसरी तरफ वही लोग हैं, जो उनकी videos के नीचे अपने teenage के किस्से लिख रहे हैं.

‘मैंने इनके लिए vote किया था.’

यह सिर्फ एक comment नहीं है. यह उस दौर की याद है.

काजी तौकीर शायद आज की generation के लिए एक नया contestant हों. लेकिन Millennials के लिए वह उस समय के superstar हैं, जब superstar बनने के लिए social media की जरूरत नहीं थी.

काजी को viral होने के लिए Instagram नहीं चाहिए था. उस दौर में काजी तौकीर खुद ‘Viral’ की परिभाषा थे.

ये भी पढ़ें- Exclusive: Hanuman Ansh ने बदली सीतामढ़ी के Rishi Pathak की किस्मत, 4 साल पहले टूट गया था बॉलीवुड डेब्यू का सपना, बोले- ‘ये भगवान का प्लान है’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा वर्मा

Neha Verma is an entertainment journalist with over 11 years of experience in Bollywood and digital journalism. She has worked with leading media brands including Aaj Tak, Navbharat Times and Dainik Jagran, reporting on celebrities, films, television and the wider entertainment industry. Known for her exclusive stories and breaking news coverage, she has worked in both Delhi and Mumbai. She currently heads the Entertainment section at Prabhat Khabar Digital.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >