Shah Rukh Khan: जब सुहाना की नाक पर लगा सिंदूर... लालबागचा राजा के दरबार में दिखा शाहरुख खान और गौरी का 'प्रोटेक्टिव पेरेंट्स' अवतार

Shah Rukh Khan: बप्पा की भक्ति में डूबा खान परिवार. गणेश चतुर्थी के खास मौके पर शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. भारी भीड़ के बीच बेटी सुहाना को प्रोटेक्ट करते और उन पर प्यार लुटाते 'किंग खान' का यह दिल छू लेने वाला अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Shah Rukh Khan: गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. सोमवार को सामने आए वीडियो और तस्वीरों में खान परिवार बप्पा की भक्ति में डूबा नजर आया. इस दौरान शाहरुख और गौरी का बेटी सुहाना के लिए प्रोटेक्टिव अंदाज भी देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान खींचा.

बेटी सुहाना को भीड़ से बचाते दिखे शाहरुख

लालबागचा राजा के पंडाल में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. ऐसे में शाहरुख खान अपने परिवार के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच पंडाल तक पहुंचे. सामने आए वीडियो में वह गौरी और सुहाना के आसपास नजर आए और भीड़ के बीच उनका ध्यान रखते दिखाई दिए.

 इतना ही नहीं, जब सुहाना के नाक में सिन्दूर लग गया तो शाहरुख और गौरी अपनी प्रिंसेस की चेहरे पोछते हुए आए और पब्लिक्ली पैंपर करते नजर आए.

परिवार के साथ मौजूद शाहरुख ने इस दौरान फैंस की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी किया. सुपरस्टार को देखने के लिए वहां मौजूद लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया. भीड़ के बीच भी वह परिवार के साथ आगे बढ़ते रहे और बाद में कार में बैठते समय फैंस की तरफ हाथ हिलाया.

पारंपरिक लुक में नजर आया खान परिवार

गणपति दर्शन के लिए शाहरुख खान ने नेवी ब्लू रंग का पठानी कुर्ता पहना था और माथे पर लाल तिलक लगाया हुआ था. वहीं गौरी खान पीले रंग के पारंपरिक आउटफिट में नजर आईं. सुहाना ने भी इस खास मौके के लिए ग्रीन कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट चुना. तीनों का यह देसी अंदाज कैमरे में कैद हो गया.

शाहरुख खान, सुहाना और गौरी बाप्पा के दर्शन को पहुचें, फोटो- इंस्टाग्राम

पंडाल के अंदर पहुंचने के बाद शाहरुख ने भगवान गणेश के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया. वीडियो में उन्हें बप्पा की प्रतिमा के चरणों में झुकते हुए भी देखा गया. गौरी और सुहाना ने भी उनके साथ पूजा-अर्चना की और परिवार ने आरती में हिस्सा लिया.

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार 

इस वायरल वीडियो को देखकर फैंस ने शाहरुख और उनकी फॅमिली पर प्यार लुटाया है. एक यूजर ने लिखा, इसलिए उन्हें किंग खान कहते हैं, क्यूंकि वह  बेटी और पत्नी को आगे रखते हैं.


यूजर का कमेंट, फोटो इंस्टाग्राम

वहीं दूसरे ने कमेंट किया गॉड ब्लेस योर फॅमिली ऑलवेज.

यूजर का कमेंट, फोटो इंस्टाग्राम

‘किंग’ को लेकर भी चर्चा में हैं शाहरुख

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म की रिलीज 24 दिसंबर 2026 बताई गई है. ऐसे में गणपति दर्शन के दौरान शाहरुख और सुहाना का साथ नजर आना फैंस के लिए एक खास फैमिली मोमेंट बन गया.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: "मेरे फैंस बाहर हैं..." नॉमिनेशन के बाद Yung का अमन पर तंज, कहा- दूसरों के इशारों पर चलने वाली 'भेड़'

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >