फिल्म निर्माता करीम मोरानी की दोनों बेटियां Corona Positive, परिवार के लोगों को रखा गया अलग

karim morani की दोनो बेटियां शजा मोरानी और अभिनेत्री जोआ मोरानी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

मुंबई: फिल्म निर्माता करीम मोरानी (Karim Morani) की दोनो बेटियां शजा मोरानी और अभिनेत्री जोआ मोरानी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. शजा मार्च के पहले सप्ताह में श्रीलंका से लौटी थीं. मोरानी ने बताया कि शजा में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे लेकिन उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

Also Read: इशारों की जुबान में ढल रहा ‘Ramayan’, मूक-बधिर दर्शकों के लिए MP Police ने उठाया ये कदम

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 15 मार्च को राजस्थान से लौटी जोआ में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है. उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि शजा को नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है. दो दिन बाद शजा की फिर से जांच की जाएगी. फिलहाल परिवार के सभी लोगों और घरेलू सहायकों को पृथक रखा गया है.

शजा श्रीलंका से मार्च के पहले सप्ताह में लौटी थीं और जोआ राजस्थान से 15 मार्च को लौटी हैं. निर्माता ने अभिनेता शाहरुख की रा.वन, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यूईयर जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है.

गौरतलब है कि इससे पहले बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. लेकिन इलाज के बाद उनकी नई रिपोर्ट में वो कोरोना नेगेटिव आई हैं. वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जिस अपार्टमेंट में अंकिता लोखंडे रहती हैं, वहा एक इंसान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इसके चलते पूरे सोसाइटी को सील करने का फैसला लिया गया है. इस अपार्टमेंट में कई बड़ी हस्तियां रहती हैं. अशिता धवन, नताशा शर्मा, मिश्कत वर्मा जैसे सेलेब्स भी इसी अपार्टमेंट में रहते हैं.

बता दें कि देश में कोरोनावायरस का दहशत जारी है. पिछले दो दिनोंमहाकक में तकरीबन 50 लोगों की मौत हो गयी है. जो काफी भयावह है. सोमवार को एम्स दिल्ली के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने सरकार को चेताया कि अगर स्थिति पर अब भी काबू नहीं पाया गया तो, कोरोना भारत में महामारी का रूप ले लेगी. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को तकरीबन 450 नये केस मिले हैं और अभी तक संक्रमित मरीजों की संख्या 4281 हो गयी. वहीं दुनिया की बात करें तो कोरोना से 211 देश त्रस्त है. अब इस बीमारी हूं 70,000 से अधिक लोग काल के गाल में समा गये हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >