PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा ने येलो बिकिनी पहन दुबई के समंदर में लगाई आग, जेट स्कीइंग कर मनाया चिलिंग संडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दुबई से दिल थाम लेनी वाली तसवीरें शेयर की है. फोटोज में एक्ट्रेस काफी हॉट लग रही है. उनकी अदाओं पर फैंस दिल हार बैठे है.

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा रेड सी फिल्म फेस्टिवल में धमाक मचाने के बाद अब दुबई में छुट्टियां एंजॉय कर रही है. एक्ट्रेस को यहां दोस्तों के साथ वीकेंड पर चिल करते देखा गया. अब अदाकारा ने वेकेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है.

प्रियंका चोपड़ा को फोटोज में दुबई के समंदर का लुत्फ उठाते देखा गया. पहली तस्वीर में एक्ट्रेस येलो बिकिनी पहन यॉट के फर्श पर लेटकर पोज दे रही है. उनकी कातिलाना अदाएं फैंस को दीवाना बना रही है.

वहीं दूसरी तसवीर में प्रियंका को पिंक कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है. वे डेक पर बैठकर वाइन एंजॉय कर रही है. एक वीडियो में एक्ट्रेस को जेट स्कीइंग करते भी देखा जा सकता है.

प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में एक पोस्टर वाली दीवार के साथ पोज देती हुई दिखाई दी, एक्ट्रेस ने प्रिंटेड शर्ट और पैंट पहन रखा था. दुबई फोटोज के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, “वीकेंड वाइब्स”

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”शानदार पीसी…आप कयामत लग रही हो”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, “जस्ट वॉव पीसी.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”अंदर और बाहर दोनों से खूबसूरत”.

प्रियंका की लाइनअप में दो फिल्में हैं. पहला लव अगेन और दूसरा एंडिंग थिंग्स. वह जल्द ही अपनी पहली वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी. रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित यह शो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. उन्होंने फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा भी साइन की है, जिसमें कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >