'लालची हैं सैफ...’ फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज से पहले डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खोले सैफ अली खान के राज

फिल्ममेकर प्रियदर्शन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'हैवान' में सैफ अली खान और अक्षय कुमार 18 साल बाद एक साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म की रिलीज से पहले प्रियदर्शन ने सैफ के साथ काम करने का अनुभव साझा किया और उन्हें "थोड़ा लालची लेकिन आज्ञाकारी" अभिनेता बताया. जानिए सेट से जुड़े दिलचस्प किस्से.

Priyadarshan on Saif Ali Khan: सैफ अली खान जल्द ही फिल्ममेकर प्रियदर्शन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'हैवान' में नजर आएंगे. यह पहली बार होगा जब सैफ और प्रियदर्शन किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज से पहले प्रियदर्शन ने सैफ के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर  किया. उन्होंने सैफ की मेहनत, नई चीजे सीखने की इच्छा और निर्देशक की सोच को समझकर काम करने की तारीफ की. साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में सैफ को "थोड़ा लालची, लेकिन बहुत आज्ञाकारी" अभिनेता बताया.

Saif Ali Khan is Greedy - Priyadarshan: लालची है सैफ अली खान - प्रियदर्शन 

एक इंटरव्यू के दौरान प्रियदर्शन ने कहा,

"सैफ बहुत आज्ञाकारी अभिनेता हैं. हां, वे थोड़े लालची भी हैं, लेकिन यही बात उन्हें खास बनाती है. उन्होंने मुझ पर भरोसा किया, जिससे फिल्म बनाना मेरे लिए काफी आसान हो गया."

प्रियदर्शन ने आगे कहा कि किसी भी किरदार को लेकर सैफ के मन में कई सवाल होते हैं, लेकिन यही उनकी सबसे अच्छी बात है. उन्होंने कहा,

"मुझे सैफ एक समझदार बच्चे की तरह लगे. उनके पास हर बार कई सवाल होते हैं और एक अभिनेता के तौर पर उनके सवाल बिल्कुल सही होते हैं. लेकिन जैसे ही उन्हें अपने सवालों का जवाब मिल जाता है, वे पूरी तरह निर्देशक की बात मानकर काम करते हैं."

It's Easy to Work With Saif Ali - Priyadarshan: सैफ के साथ काम करना आसान 

फिल्ममेकर ने बताया कि शुरुआत में सैफ को उनके काम करने का तरीका समझने में थोड़ा समय लगा, लेकिन दो दिन बाद दोनों के बीच अच्छी समझ बन गई. उन्होंने कहा, "दो दिन बाद मैंने सैफ से पूछा कि क्या कोई सवाल है. उन्होंने जवाब दिया,

''नहीं सर, अब मुझे समझ आ गया है कि आप क्या शूट करना चाहते हैं.' इसके बाद हमारे बीच भरोसा बढ़ता गया और काम आसान हो गया."

प्रियदर्शन ने सेट पर सैफ के अनुशासन की भी तारीफ की. उन्होंने बताया कि ब्रेक के दौरान सैफ मोबाइल इस्तेमाल करने के बजाय किताबें पढ़ते थे. किताबों में उनकी रुचि की वजह से दोनों के बीच कई दिलचस्प विषयों पर बातचीत होती थी.

Priyadarshan is a Big Fan of Saif Ali's Royal Family: सैफ के शाही  परिवार के फैन हैं प्रियदर्शन:

प्रियदर्शन ने यह भी कहा कि वह सैफ के शाही परिवार के प्रशंसक रहे हैं. उन्होंने बताया कि वह नवाब पटौदी के बड़े फैन हैं, इसलिए सैफ के साथ समय बिताना और अलग-अलग विषयों पर बातचीत करना उन्हें हमेशा अच्छा लगता था.

About Haiwan : हैवान के बारे में 

रिसेंटली फिल्म 'हैवान' का टीजर रिलीज किया है। इसमें सैफ अली खान एक दृष्टिबाधित मुख्य किरदार निभा रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार विलेन के रोल में नजर आएंगे. साल 2008 में आई 'टशन' के बाद करीब 18 साल बाद दोनों सितारे एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे. 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: बॉबी देओल ने ठुकराया रोल, फिर ऐसे 'हैवान' में हुई अक्षय कुमार की एंट्री, प्रियदर्शन ने खोला राज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >