Prince Narula ने पत्नी युविका चौधरी के इस झूठ का किया पर्दाफाश, बोले- लोग व्लॉग्स में गलत साबित…

Prince Narula: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अक्टूबर 2024 में अपनी बेटी का स्वागत किया. हालांकि, चर्चा है कि अब उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं है. ऐसा तब हुआ जब प्रिंस ने अपने व्लॉग में अपनी पत्नी युविका पर अपने बच्चे की डिलीवरी डेट के बारे में नहीं बताने का आरोप लगाया.

Prince Narula: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में से एक रहे हैं. वे बिग बॉस 9 में मिले और दोस्त बन गए. शो के बाद उनकी दोस्ती बढ़ने लगी और कब प्यार हो गया, पता भी नहीं चला. बाद में कपल ने साल 2018 में शादी कर ली. इस जोड़े ने 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. उनके घर नन्ही सी परी आई है. हालांकि अब लगता है कि प्रिंस और युविका के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है. उनकी तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इसी बीच अब एक बार फिर एक्टर ने अपनी पत्नी पर कुछ आरोप लगाए हैं.

युविका ने प्रिंस को बेटी के जन्म के बारे में नहीं किया था सूचित

प्रिंस नरूला ने एक व्लॉग शेयर किया, जहां उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें युविका की डिलीवरी डेट के बारे में कभी कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि उनके परिवार को भी बच्चे के आने की खुशी नहीं थी. इससे वे सभी परेशान थे. इसी बीच युविका चौधरी ने भी एक व्लॉग शेयर किया था. जहां उन्होंने कहा था कि डॉक्टरों ने उन्हें डिलीवरी से दो दिन पहले भर्ती होने के लिए कहा था, लेकिन वह प्रिंस के काम से वापस आने का इंतजार करना चाहती थीं. उन्होंने अपने वीडियो कॉल का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जो उन्होंने तब किया था, जब वह अस्पताल में भर्ती होने के लिए गई थीं.

प्रिंस ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

उन्होंने कहा कि वह प्रिंस के साथ रहना चाहती थी और बेटी के जन्म के बारे में भी बताया. इसके बाद, प्रिंस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा था कि लोग अपने व्लॉग में कैसे झूठ बोलते हैं. उन्होंने लिखा, “कुछ लोग व्लॉग्स में झूठ बोलकर सच्चे बन जाते हैं या कुछ लोग चुप रह कर गलत साबित हो जाते हैं. क्या जमाने में रिश्ते से ज्यादा व्लॉग महत्वपूर्ण है.” ऐसा लगता है कि प्रिंस और युविका के बीच सबकुछ ठीक नहीं है.

Read Also- Prince Narula: बेटी के जन्म के बाद क्या प्रिंस-युविका के रिश्ते में आई दरार, बोले- मुझसे छिपाई डिलीवरी डेट…

Read Also- प्रिंस नरूला संग लड़ाई पर गौतम गुलाटी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उनका दोहरा व्यक्तित्व देख…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >