यह बहुत फ्रस्ट्रेटिंग है.. 'कपिल की एक्स' वाले टैग से परेशान हुईं प्रीति सिमोस, बोलीं- 'अपनी पहचान के लिए तरस रही हूँ'

टीवी प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें बार-बार 'कपिल शर्मा की एक्स-गर्लफ्रेंड' कहकर पहचाना जाना पसंद नहीं है. उन्होंने कहा कि इस तरह के टैग उनकी प्रोफेशनल पहचान और काम को पीछे छोड़ देते हैं.

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस ने हाल ही में उस पहचान पर खुलकर बात की, जिससे वह लंबे समय से असहज महसूस करती रही हैं. उनका कहना है कि उन्हें आज भी कई जगह 'कपिल शर्मा की एक्स-गर्लफ्रेंड' कहकर पहचाना जाता है, जबकि उनकी अपनी प्रोफेशनल पहचान और काम को नजरअंदाज कर दिया जाता है. प्रीति सिमोस 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' जैसे लोकप्रिय शोज की क्रिएटिव टीम का अहम हिस्सा रह चुकी हैं. बावजूद इसके, उनका मानना है कि मीडिया में अक्सर उनकी पहचान सिर्फ उनके पुराने रिश्ते से जोड़कर की जाती है.

Preeti Simoes On Ex-Girlfriend Tag: प्रीति ने जाहिर की नाराजगी

हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में प्रीति सिमोस ने कहा कि लंबे समय तक उन्हें सिर्फ किसी की गर्लफ्रेंड कहा गया. रिश्ता खत्म होने के बाद भी उनकी पहचान 'एक्स-गर्लफ्रेंड' तक ही सीमित कर दी गई. उन्होंने कहा कि उनकी प्रोफेशनल उपलब्धियों की बजाय निजी जिंदगी को ज्यादा तवज्जो दी जाती है, जबकि दर्शकों की दिलचस्पी उनके काम में होनी चाहिए.

'यह बहुत फ्रस्ट्रेटिंग है', प्रीति सिमोस ने रिश्तों को लेकर लोगों की सोच पर उठाए सवाल

प्रीति ने कहा कि किसी रिश्ते के बारे में बाहर के लोग पूरी सच्चाई नहीं जानते. दो लोग अलग होने के बाद दोस्त भी रह सकते हैं या प्रोफेशनल रिश्ते बनाए रख सकते हैं, लेकिन लोग अपनी तरफ से कहानियां बना लेते हैं. उन्होंने कहा,

"यह बहुत फ्रस्ट्रेटिंग है. कोई नहीं जानता कि दो लोगों के बीच क्या चल रहा है. लेकिन अगर बात किसी महिला की हो, तो अक्सर यही मान लिया जाता है कि गलती उसी की होगी."

कई पॉपुलर शोज से जुड़ा है प्रीति सिमोस का नाम

प्रीति सिमोस 'आखिरी सच', 'दिल दियां गल्लां', 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'द कपिल शर्मा शो', 'कानपुर वाले खुरानाज', 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' और सुनीता आहूजा के यूट्यूब शो जैसे कई प्रोजेक्ट्स से जुड़ी रही हैं.

Kapil Sharma's Personal Life: 2018 में गिन्नी चतरथ संग रचाई थी शादी

कपिल शर्मा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 12 दिसंबर 2018 को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी. दोनों की शादी पंजाब में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद कपिल और गिन्नी दो बच्चों के माता-पिता बने. उनकी बेटी का नाम अनायरा शर्मा है, जिसका जन्म 2019 में हुआ था, जबकि बेटे त्रिशान शर्मा का जन्म 2021 में हुआ. कपिल अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें और खास पल सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करते रहते हैं.

ये भी पढ़ें: ‘कपिल शर्मा शो में मेरा अपमान हुआ’, सुनील पाल ने लगाए गंभीर आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >