Tunisha Sharma की मौत पर प्रत्युषा बनर्जी के पिता को याद आई अपनी बेटी, बोले- तुनिशा का हुआ मर्डर…

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा मामले की गुत्थी को पुलिस सुलझाने में लगी हुई है. इस बीच टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने बड़ी बात कह दी है. उन्होंने कहा कि, जब मैंने तुनिशा के बारे में खबर पढ़ी तो मुझे बहुत दुख हुआ. अचानक मेरे पुराने घाव ताजा हो गए.

Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत ने सबको अन्दर से हिलाकर रख दिया. 20 साल की एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया. एक्ट्रेस के मौत की पीछे की वजह पुलिस जानने में लगी है. वहीं, एक्ट्रेस की मां ने शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही दावा किया है कि उनकी बेटी की मौत हत्या का मामला हो सकता है. इस बीच दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के पिता शंकर बनर्जी ने तुनिशा की मौत को मर्डर बताया है.

प्रत्यूषा बनर्जी के पिता ने कही ये बात

2016 में 24 साल की उम्र में टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने आत्महत्या कर लिया था. उनक पिता शंकर बनर्जी ने कहा कि वो तुनिशा शर्मा के बारे में जानकर काफी दुखी है. प्रत्यूषा के पिता ने आजतक से बातचीत में कहा, ‘जब मैंने तुनिशा के बारे में खबर पढ़ी तो मुझे बहुत दुख हुआ. अचानक मेरे पुराने घाव ताजा हो गए. एक पिता होने के नाते मैं अभी तुनिशा की मां की हालत समझ सकता हूं.’

‘…यह मुझे मर्डर जैसा लगता…’

शंकर बनर्जी ने तुनिशा शर्मा की मौत को लेकर कहा कि, ‘तुनिशा की मौत को मैं जितना समझ सकता हूं, यह मुझे मर्डर जैसा लगता है. पिछले कुछ सालों में तमाम हत्याओं को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है. कुछ ऐसा ही हुआ सुशांत सिंह राजपूत के साथ. जब मैं अपनी पत्नी से बात कर रहा था तो हम दोनों रो रहे थे कि फिर एक मां ने अपनी 20 साल की मासूम बेटी को खो दिया है. उसका दुख हमें अपना सा लगता है.

Also Read: तुनिशा शर्मा को शीजान ने मारा था थप्पड़, इस वजह से किया था ब्रेकअप, एक्ट्रेस की मां ने किया खुलासा
तुनिशा शर्मा की मां ने किया खुलासा

अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने शुक्रवार को दावा किया उनकी बेटी की मौत हत्या का मामला हो सकती है. उन्होंने तुनिशा के सह-अभिनेता शीज़ान खान और उसके परिवार पर उनकी बेटी को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की कोशिश का भी आरोप लगाया. तुनिशा की मां ने कहा कि उनकी बेटी के शीज़ान खान के साथ रिश्ते थे. उन्होंने कहा कि तुनिषा ने खान के मोबाइल फोन की जांच की थी, लेकिन हाल में उसे गहरा झटका लगा जब उसकी व्हाट्सएप चैट किसी अन्य महिला के साथ मिली. वनिता ने कहा कि जब तुनिषा ने खान से इस बारे में बात की, तो उसने उसे यह कहते हुए थप्पड़ मार दिया कि वह जो चाहे, करने के लिए आजाद है. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >