क्या ‘स्पिरिट’ से लीक हुआ प्रभास का दमदार अवतार? वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल

Prabhas: प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ से जुड़ा एक कथित लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. धोती, चप्पल और बंदूक वाले अंदाज में अभिनेता को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं. फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं और इसमें तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी.

Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म स्पिरिट को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई थी. ऐसे में दर्शकों के बीच ‘स्पिरिट’ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रभास का एक कथित लुक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रभास का नया अंदाज

वायरल तस्वीर में प्रभास बेहद अलग और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पारंपरिक धोती पहनी हुई है और पैरों में साधारण चप्पल दिखाई दे रही है. इसके साथ ही उनके हाथ में बंदूक भी नजर आ रही है, जो उनके किरदार को और ज्यादा इंटेंस बनाती है. लंबे बाल और काला चश्मा उनके लुक को स्टाइलिश टच दे रहे हैं. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह तस्वीर फिल्म के सेट से लीक हुई है या किसी फैन द्वारा तैयार किया गया एडिटेड पोस्टर है.

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से बढ़ी उम्मीदें

‘स्पिरिट’ को लेकर दर्शकों में सबसे ज्यादा उत्सुकता इस वजह से भी है क्योंकि इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं. उनकी फिल्मों में मुख्य किरदारों का प्रेजेंटेशन काफी अलग और दमदार होता है. यही वजह है कि फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस बार प्रभास किस नए अवतार में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में प्रभास एक खतरनाक और मजबूत पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते दिख सकते हैं.

60 दिनों में पूरी होगी शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की मुख्य शूटिंग एक लंबे 60 दिनों के शेड्यूल में पूरी की जाएगी. मेकर्स फिल्म को 5 मार्च 2027 को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी.

प्रभास के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास लगातार बड़े बजट की फिल्मों में व्यस्त हैं. वह हाल ही में द राजा साब में नजर आए थे. इसके अलावा उनकी फिल्म फौजी भी चर्चा में है. वहीं वह कल्कि 2898 एडी: पार्ट 2 का भी हिस्सा बनने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: 23 दिनों में Michael ने मचाया धमाल, अब सबसे बड़ी म्यूजिक बायोपिक बनने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >