Poonam Pandey: पूनम पांडे को रामलीला में मंदोदरी का किरदार, साधु-संतों ने जताई आपत्ति

Poonam Pandey: पूनम पांडे को पुरानी दिल्ली की लव कुश रामलीला में मंदोदरी का किरदार मिलने से विवाद खड़ा हो गया है. संत समिति ने आपत्ति जताई, जबकि कुछ इसे कला और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से स्वीकार्य मान रहे हैं.

Poonam Pandey: नवरात्रि और दशहरा के करीब आते ही देशभर में रामलीला की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. पुरानी दिल्ली की प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में इस बार अभिनेत्री पूनम पांडे को रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार देने का निर्णय विवादित हो गया है. इस चयन के खिलाफ कई साधु-संतों ने आपत्ति जताई है, जबकि कुछ इसे कला और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से स्वीकार्य मान रहे हैं.

संत समिति और पातालपुरी मठ ने जताई आपत्ति

अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा, “रामलीला समितियों से हमारी अपील है कि वे शालीनता बनाए रखें. कलाकारों की पृष्ठभूमि और आचरण का ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि रामलीला की प्रतिष्ठा को ठेस न पहुंचे.”

इसी तरह, पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु बालक देवाचार्य ने कहा, “मंदोदरी पंच कन्याओं में से एक हैं, जो मर्यादा और पवित्रता का प्रतीक हैं. रामचरितमानस के पात्रों के चयन में सावधानी बरतना जरूरी है. इस तरह का निर्णय धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है.”

कला और आध्यात्मिक बदलाव का दृष्टिकोण

वहीं, महामंडलेश्वर शैलेशानंद महाराज ने कहा, “चित्र और चरित्र में अंतर होता है. पूनम पांडे अगर मंदोदरी का किरदार निभाती हैं और रामायण का अध्ययन करती हैं, तो उनके जीवन में आध्यात्मिक बदलाव आ सकता है. यह कला का हिस्सा है और विवाद की दृष्टि से इसे नहीं देखना चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा कि कलाकार का चरित्र उसके जीवन में बदलाव ला सकता है. अगर कोई अभिनेता पौराणिक पात्र निभाता है, तो उसका असर सामाजिक जीवन में सकारात्मक रूप से दिखाई देता है.

कंप्यूटर बाबा ने जताई तीखी प्रतिक्रिया

इस चयन पर कंप्यूटर बाबा ने कहा, “पूनम पांडे को मंदोदरी का नहीं, बल्कि शूर्पणखा का किरदार देना चाहिए. रामलीला समिति को पहले सोच-समझकर पात्रों का चयन करना चाहिए. रामलीला सनातन धर्म पर आधारित है, इसका सम्मान जरूरी है.”

रामलीला के आयोजक अब इस विवाद के बीच सही संतुलन बनाने की चुनौती का सामना कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >