राजनीति के दांव-पेंच को दिखाती है ये फिल्में और वेब सीरीज, इस वीकेंड OTT पर करें एंजॉय

पूरे देश में इन-दिनों लोकसभा चुनाव की हवा बह रही है. हर कोई अपनी पार्टी को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. अगर आपको भी राजनीति में रूचि है, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपको काफी मजा आएगा.

भारतीय राजनीति से प्रेरित बॉलीवुड फिल्में हमेशा दर्शकों को आकर्षित करती रही हैं. अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि इस वीकेंड क्या देखे क्या नहीं तो आज हम आपको कुछ मूवीज के नाम बताएंगे, जो आपके दिमाग को हिलाकर रख देगा.

Nayak

नायक: द रियल हीरो
अनिल कपूर और अमरीश पुरी-स्टारर कल्ट क्लासिक फिल्म नायक: द रियल हीरो को आप फ्री में यूट्यूब पर एंजॉय कर सकते हैं. इस मूवी में दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण इंसान जब एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनता है, तो उसके साथ क्या होता है.

Maharani

महारानी
सोनी लिव पर मौजूद हुमा कुरैशी की वेब सीरीज महारानी आपको राजनीति के दांव-पेंच काफी अच्छी तरह से दिखाएगी. सीरीज की कहानी काफी दिलचस्प है, जहां एक अनपढ़ महिला एक दिन राज्य की सीएम बन जाती है.

Khakee the bihar chapter

खाकी-द बिहार चैप्टर
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही खाकी-द बिहार चैप्टर की कहानी एक डीजल चेरी करने वाले चंदनवा की है, जो बाद में बिहार का गैंगस्टर चंदन महतो बन जाता है. सीरीज की कहानी बिहार पुलिस और गैंगस्टर की लड़ाई के इर्द-गिर्द धूमती है.

Also Read- Heeramandi First Review: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी आपको कर देगी मंत्रमुग्ध, यहां पढ़ें पहला रिव्यू

Madras cafe

मद्रास कैफे
जॉन अब्राहम और नरगिस फाखरी स्टारर मद्रास कैफे श्रीलंकाई गृहयुद्ध में भारतीय हस्तक्षेप और भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के समय पर आधारित है. आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

Raajneeti

राजनीति
प्रकाश झा की फिल्म राजनीति जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया था. मूवी एक ऐसे युवक के जीवन पर आधारित है, जो अपने भाई की हत्या के बाद राजनीति में शामिल होता है. आप इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read- Laapataa Ladies On OTT: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही किरण राव की लापता लेडीज, नोट कर लें डेट

Sarkar

सरकार
राम गोपाल वर्मा की ओर से निर्देशित यह फिल्म एक प्रभावशाली व्यक्ति के बारे में है, जिस पर एक ईमानदार राजनेता की हत्या का झूठा आरोप लगाया गया है. वीकेंड में आप इस बेहतरीन फिल्म को डिज़्नी+हॉटस्टार पर एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read- इन वेब सीरीज को दोबारा देखने का करेगा मन, दिल जीत लेगी कहानी, इन OTT पर करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >