DU के छात्रों से बोले पीएम मोदी- OTT पर वो सीरीज अच्छी है, वो वाली रील देखी? स्टूडेंट्स का था ऐसा रिएक्शन

डीयू के शताब्दी समारोह के समापन समारोह को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी बात कही, जिसकी चर्चा हो रही है. उन्होंने छात्रों से कहा कि ओटीटी पर वो सीरीज अच्छी है.

आज दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो से यात्रा की. पीएम के इस यात्रा में उनके साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुछ स्टूडेंट्स भी थे. डीयू के शताब्दी समारोह के समापन समारोह को संबोधित करते पीएम ने ऐसी बात कही, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. उन्होंने अपने संबोधन में रील्स और ओटीटी का जिक्र किया. चलिए आपको बताते हैं पूरी बात-

पीएम मोदी बोले- ओटीटी पर वो सीरीज अच्छी है…

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्‍दी समारोह में भाग लेने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे, तो वे स्टूडेंट्‌स से काफी दोस्ताना अंदाज में मिले और उनसे बात की. पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ” युवा हर मुद्दे पर बात करते हैं- कौन सी फिल्म देखी? ओटीटी पर वो सीरीज अच्छी है. वो वाली रील देखी या नहीं देखी? चर्चा करने के लिए विषयों का एक महासागर है.” ये सुनते ही स्टूडेंट्स के चेहरे पर खुशी आ गई और वो तालियां बजाने लगे.

प्रधानमंत्री ने कही ये बात

प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा सिर्फ सिखाने की प्रक्रिया नहीं है बल्कि सीखने की भी प्रक्रिया है और लंबे समय तक शिक्षा को लेकर ध्यान इस बात पर केंद्रित रहा कि छात्रों को क्या पढ़ाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमने फोकस इस बात पर भी शिफ्ट किया कि छात्र क्या सीखना चाहता है. आप सभी के सामूहिक प्रयासों से नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार हुई है और छात्रों को यह बड़ी सुविधा मिली है कि वह अपनी इच्छा से अपनी पसंद के विषयों का चुनाव कर सकते हैं.’’

Also Read: 3 Idoits Sequel: ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल पर शरमन जोशी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- राजकुमार हिरानी सीक्वल बनाने के…

ओटीटी और रील्स का बढ़ रहा क्रेज

गौरतलब है कि ओटीटी और रील्स का क्रेज युवाओं में बढ़ता जा रहा है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब कई बड़े स्टार्स की एंट्री हो गई है. हाल ही में कंगना रनौत ने अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के ‘टीकू वेड्स शेरू’ के साथ एक निर्माता के रूप में शुरुआत की है. इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, तमन्ना भाटिया, कियारा आडवाणी, अजय देवगन, आलिया भट्ट की फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. इसके अलावा आए दिन ओटीटी पर कई सारे वेब सीरीज रिलीज होते रहते है, जिसे दर्शक बड़े दिलचस्पी के साथ देखते रहते है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >