Peddi vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Advance Booking Report: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो बड़ी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा है. एक तरफ 4 जून को रिलीज हो रही राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ है, तो दूसरी तरफ 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’. दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिनसे साफ पता चलता है कि दर्शकों के बीच फिलहाल किस फिल्म का ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है.
‘पेड्डी’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा
राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही शानदार कमाई के साथ बढ़त बना ली है. Sacnilk के मुताबिक, आंकड़े कुछ इस तरह हैं:
- ऑल इंडिया ग्रॉस (बिना ब्लॉक सीट्स): ₹8.41 करोड़
- ऑल इंडिया ग्रॉस (ब्लॉक सीट्स के साथ): ₹13.67 करोड़
- टिकटें बिकीं: 3,47,645 टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं.
कुल शोज: फिल्म को ओपनिंग डे के लिए 5,527 शोज मिल चुके हैं.
भाषा के हिसाब से देखें तो तेलुगु 2D वर्जन से सबसे ज्यादा ₹8.23 करोड़ की कमाई हुई है. वहीं, फिल्म के हिंदी वर्जन (2D) ने भी अच्छा रिस्पॉन्स दिखाते हुए ₹10.14 लाख का बिजनेस एडवांस बुकिंग में कर लिया है.
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की धीमी शुरुआत
दूसरी तरफ, बॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की एडवांस बुकिंग की रफ्तार काफी ठंडी नजर आ रही है. इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में वह रिस्पॉन्स नहीं मिला जिसकी उम्मीद की जा रही थी:
- ऑल इंडिया ग्रॉस (बिना ब्लॉक सीट्स): ₹21.17 लाख
- ऑल इंडिया ग्रॉस (ब्लॉक सीट्स के साथ): ₹1.04 करोड़
- टिकटें बिकीं: ओपनिंग डे के लिए महज 5,846 टिकटें बिकी हैं.
कुल शोज: इस फिल्म को फिलहाल 1,711 शोज मिले हैं.
एडवांस बुकिंग की रेस में कौन आगे?
इन आंकड़ों को देखकर साफ पता चलता है कि ‘पेड्डी’ एडवांस बुकिंग के मामले में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से कोसों आगे निकल चुकी है.
जहां राम चरण की ‘पेड्डी’ ने बिना ब्लॉक सीट्स के ₹8.41 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है, वहीं वरुण धवन की फिल्म केवल ₹21.17 लाख पर सिमट कर रह गई है. ‘पेड्डी’ एक बड़े स्तर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका फायदा उसे मिल रहा है. दूसरी ओर, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसे अब बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी पाने के लिए पूरी तरह से पब्लिक के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और सिनेमाघरों में ऑन-स्पॉट बुकिंग पर निर्भर रहना होगा.
अब देखना दिलचस्प होगा कि 5 जून को रिलीज के बाद क्या वरुण धवन की कॉमेडी दर्शकों का दिल जीतकर वापसी कर पाती है या राम चरण का जलवा बरकरार रहता है.
यह भी पढ़ें: Cocktail 2 में दिखेगी कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच लव स्टोरी? एक्ट्रेस ने खुद बता दी सच्चाई
