Peddi को लेकर जाह्नवी कपूर का बड़ा दावा, बोलीं- फिल्म देखने के बाद लोग मुझे और ज्यादा पसंद करेंगे

Peddi: जाह्नवी कपूर ने फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के दौरान फैंस का धन्यवाद किया और कहा कि इस फिल्म को देखने के बाद लोग उन्हें और ज्यादा प्यार करेंगे. जानिए एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा.

Janhvi Kapoor on Peddi Movie: राम चरण और जाह्नवी कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. इसी बीच एक प्रमोशनल इवेंट में जाह्नवी कपूर ने फैंस से बातचीत की और फिल्म को लेकर अपने दिल की बात शेयर की. उन्होंने फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि ‘पेड्डी’ देखने के बाद लोग उन्हें पहले से भी ज्यादा पसंद करेंगे. आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने और क्या-क्या कहा.

जाह्नवी कपूर ने शेयर की अपनी दिल की बात

इवेंट के दौरान जाह्नवी कपूर ने कहा, “आप सभी से इतना प्यार पाकर मैं बहुत खुश हूं. मुझे यकीन है कि जब आप फिल्म देखकर थिएटर से बाहर निकलेंगे, तब भी आपके दिल में मेरे लिए यही प्यार होगा. आपका प्यार और सराहना ही हमें और मेहनत करने की प्रेरणा देती है. ‘पेड्डी’ एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो अपनी पहचान और जिंदगी का मकसद खोजने के लिए संघर्ष करता है. लोगों का मनोरंजन करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है.”

राम चरण और पूरी टीम की भी तारीफ की

जाह्नवी कपूर ने आगे राम चरण और फिल्म की पूरी टीम की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि राम चरण एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ बहुत अच्छे इंसान भी हैं. वहीं, निर्देशक बुच्ची बाबू सना को उन्होंने बेहद जुनूनी और अपने काम के प्रति समर्पित डायरेक्टर बताया.

इसके अलावा जाह्नवी ने संगीतकार ए.आर. रहमान को एक दिग्गज कलाकार कहा और निर्माता सतीश किलारू का भी धन्यवाद किया. एक्ट्रेस ने कहा कि ‘पेड्डी’ दर्शकों को एक शानदार थिएटर एक्सपीरियंस देने वाली फिल्म है, जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे.

क्या है फिल्म ‘पेड्डी’ की कहानी?

फिल्म में राम चरण एक ऐसे खिलाड़ी का किरदार निभा रहे हैं जो क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ तीनों खेलों में माहिर है. कहानी आंध्र प्रदेश के विजयनगरम इलाके में रहने वाले एक प्रतिभाशाली युवक की है, जो अपनी पहचान बनाने और जीवन का मकसद खोजने की कोशिश करता है.

उसके सामने कई मुश्किलें, चुनौतियां और सामाजिक रुकावटें आती हैं, लेकिन वह हार नहीं मानता और अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है.

फिल्म में जाह्नवी कपूर का किरदार

फिल्म में जाह्नवी कपूर ‘अचियम्मा’ नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं. ट्रेलर में उन्हें शहर की सबसे खूबसूरत लड़की के रूप में दिखाया गया है. कहानी में उनकी और पेड्डी की प्रेम कहानी भी देखने को मिलेगी.

फिल्म में कौन-कौन नजर आएगा?

फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: Peddi के किरदार ने राम चरण को पूरी तरह बदल दिया, बोले- यह मेरे करियर का सबसे मुश्किल रोल है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >