Peddi: शूटिंग के दौरान राम चरण को एकटक देखती रह गईं जाह्नवी कपूर, खुद सुनाया यह मजेदार किस्सा

Peddi में राम चरण के साथ काम करने का अनुभव जाह्नवी कपूर ने साझा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि एक गाने की शूटिंग के दौरान वह राम चरण की एनर्जी देखकर हैरान रह गई थीं.

Peddi: राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, फिल्म के कुछ सीन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने माफी मांगी और उन सीन को हटाने की बात कही. इसी बीच टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म District ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जाह्नवी कपूर ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार अनुभव शेयर किया है.

राम चरण को देखती रह गईं जाह्नवी कपूर

District के वीडियो में जाह्नवी कपूर ने फिल्म के गाने ‘हेल्लाल्लाल्लो’ की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया. एक्ट्रेस ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान वह और राम चरण साथ में डांस कर रहे थे. तभी राम चरण की जबरदस्त एनर्जी और परफॉर्मेंस देखकर वह कुछ पल के लिए हैरान रह गईं और बस उन्हें देखती ही रह गईं. जाह्नवी के मुताबिक, उनका यह रिएक्शन पूरी तरह नैचुरल था. कैमरे में यह पल रिकॉर्ड हो गया और डायरेक्टर को इतना पसंद आया कि उसे गाने में ही शामिल कर लिया गया.

राम चरण की मेहनत की जाह्नवी ने की तारीफ

जाह्नवी ने यह भी बताया कि इस फिल्म में एक एथलीट का रोल निभाने के लिए राम चरण ने अपने शरीर को बहुत बदला है, जो सच में तारीफ के काबिल है. जाह्नवी ने कहा, “कुछ एक्टर्स जब ऐसी मेहनत करते हैं, तो सेट पर बहुत नखरे दिखाते हैं कि मैं यह नहीं खाऊंगा, मैं वो नहीं करूंगा. लेकिन राम सर बहुत शांत रहकर चुपचाप कोने में अपनी मेहनत करते थे.”

फिल्म की कहानी और कमाई

इस फिल्म में राम चरण मुख्य रोल में हैं और जाह्नवी कपूर उनकी प्रेमिका ‘अचिय्यम्मा’ का रोल निभा रही हैं. फिल्म को बुच्ची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है. कमाई के मामले में इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 4 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में अब तक ₹345 करोड़ की बंपर कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: थिएटर में छूट गई थी ‘Bhooth Bangla’? अब OTT पर देखें अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी, रिलीज डेट आई सामने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >