Peddi: साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है, जबकि जाह्नवी कपूर इसमें लीड रोल में नजर आ रही हैं. इसी बीच राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने फिल्म का रिव्यू करते हुए इसकी जमकर तारीफ की है.
चिरंजीवी ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर
फिल्म की रिलीज के बाद मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया. उन्होंने राम चरण और पूरी टीम को बधाई देते हुए ‘पेड्डी’ को “इन्क्रेडिबल ब्लॉकबस्टर” बताया. चिरंजीवी ने कहा कि पिछले दो सालों में उन्होंने राम चरण की मेहनत और डेडिकेशन को बहुत करीब से देखा है.
उन्होंने लिखा कि फिल्म में राम चरण ने जिस ईमानदारी और मेहनत से ‘पेड्डी’ के किरदार को निभाया है, वह हर सीन में साफ दिखाई देता है. इस सफलता पर उन्हें एक पिता और एक्टर दोनों के रूप में गर्व महसूस हो रहा है.
पूरी टीम की तारीफ की
चिरंजीवी ने निर्देशक बुची बाबू सना की जमकर सराहना की और कहा कि उन्होंने एक शानदार कहानी को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा है. इसके अलावा उन्होंने निर्माता, संगीतकार ए.आर. रहमान, सिनेमैटोग्राफर और फिल्म से जुड़े अन्य कलाकारों व तकनीशियनों को भी बधाई दी.
दुलकर सलमान ने भी दिया प्यार
एक्टर दुलकर सलमान ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर खुशी जताई. उन्होंने लिखा कि उन्हें ‘पेड्डी’ के बारे में शानदार बातें सुनने को मिल रही हैं. दुलकर ने राम चरण को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक और यादगार फिल्म दी है और वह जल्द ही इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं.
यह भी पढ़ें: Dacoit OTT Release: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ OTT रिलीज के लिए तैयार, सामने आई कन्फर्म रिलीज डेट
