Fact Check: Indian Idol विनर Pawandeep और अरुणिता की अस्पताल से कोजी तस्वीर वायरल, गले लगाते दिखे सिंगर्स

Indian Idol विनर पवनदीप राजन के एक्सीडेंट के बाद वायरल उनकी करीबी दोस्त अरुणिता संग कोजी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. ऐसे में जानिए इसके पीछे की पूरी सच्चाई क्या है.

Indian Idol विजेता पवनदीप राजन की पिछले महीने की शुरुआत में गंभीर कार दुर्घटना हुई. इस एक्सीडेंट में उनके शरीर पर कई चोटें आईं. साथ ही कई अंग फ्रैक्चर भी हुए. हालांकि, अब उनकी हालत में काफी सुधार है और वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी हो चुके हैं. इस बीच इंटरनेट पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी करीबी दोस्त और इंडियन आइडल की दूसरे रनरअप अरुणिता कंजीलाल के साथ नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में दोनों सिंगर्स एक दूसरे के काफी पास हैं और कुछ में वह गले लगाते हुए भी दिख रहे हैं. अब इनमें कितनी सच्चाई है, आइए बताते हैं.

पवनदीप-अरुणिता की कोजी तस्वीर वायरल

पवनदीप राजन और अरुणिता कंजीलाल की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शक खूब प्यार देते हैं. इंडियन आइडल के सीजन 12 में भी दोनों को देखने के लिए फैंस स्क्रीन से नजर गड़ाए रहते थे. अब ऐसे में पवनदीप के साथ हुए हादसे के बाद लोगों की अरुणिता के लिए चिंता काफी बढ़ गई. हालांकि, दोनों एक दूसरे को सिर्फ एक अच्छा दोस्त बताते हैं, लेकिन इनके फैंस ने अपने मन में पहले से ही इन्हें एक कपल मान लिया है.

वहीं, इन वायरल हो रही तस्वीरों के पीछे की सच्चाई की बात करें तो ये फोटोज AI गेनेरटेड हैं. अब के समय में ऐसी तस्वीरों का वायरल होना बहुत ही आम बायत हो गया है.

पवनदीप राजन की नेट वर्थ

पवनदीप राजन, जिन्होंने अपनी आवाज और हुनर से इंडियन आइडल 12 का खिताब जीता, आज देश के सबसे लोकप्रिय और सफल युवा सिंगर्स में से एक हैं. उन्होंने न सिर्फ संगीत की दुनिया में खुद को साबित किया है, बल्कि एक शानदार लाइफस्टाइल भी जी रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पवनदीप की कुल संपत्ति लगभग 7 करोड़ रुपये (यानि 1 मिलियन से 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के बीच बताई जाती है. वह म्यूजिक एल्बम्स, सॉन्ग रिकॉर्डिंग्स, लाइव शोज और कॉन्सर्ट्स के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट्स और टेलीविजन रियलिटी शो से भी तगड़ी कमाई करते हैं. उन्होंने अब तक भारत के 14 राज्यों और दुनिया के 13 देशों में लगभग 1200 लाइव शोज किए हैं, जिससे उन्हें करोड़ों की कमाई हुई है.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में हिट हुई ‘हाउसफुल 5’? कुछ घंटे में बटोर लिए करोड़ों

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >