Pati Patni Aur Panga Winner: इस जोड़ी ने मारी बाजी, बने ‘पति पत्नी और पंगा’ के विनर, देबिना-गुरमीत फिनाले को छोड़ा पीछे

Pati Patni Aur Panga Winner: पति पत्नी और पंगा को फाइनली विनर मिल गया है. ग्रैंड फिनाले में देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी को हराकर रुबीना दिलैक और अभिवन शुक्ला ने ट्राफी अपने नाम कर ली. शो जीतने के बाद अभिनव खुशी से डांस करने लगे.

Pati Patni Aur Panga Winner: सेलिब्रिटी कपल रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ को इस सीजन का विनर मिल गया है. शो कर्लस पर आता था और इसमें कई नामी चेहरे नजर आए. शो ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट करते थे. शो के विनर पॉपुलर कपल रुबीना दिलैक और अभिवन शुक्ला बन चुके हैं. कपल ने देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी को कड़ी टक्कर दी और ट्राफी अपने नाम कर ली.

‘पति पत्नी और पंगा’ के विनर बने रुबीना दिलैक और अभिवन शुक्ला

‘पति पत्नी और पंगा’ की ट्राफी रुबीना दिलैक और अभिवन शुक्ला बन गए हैं. टॉप 4 में रुबीना-अभिनव के अलावा देबिना बनर्जी – गुरमीत चौधरी, स्वरा भास्कर-फहाद अहमद, गीता फोगाट – पवन कुमार पहुंचे थे. हालांकि रुबीना और अभिनव ने सबको पीछे छोड़ते हुए ट्राफी पर कब्जा जमा लिया. जैसे ही शो के होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी ने कपल को विनर घोषित किया, वैसे ही अभिनव अपनी खुशी रोक नहीं पाए और भांगड़ा करने लगे. रुबीना वहां खड़े होकर उन्हें देखती रही. अभिनव ने शो जीतने के बाद अपनी पत्नी को किस किया. उनका वीडियो भी सामने आया है.

शो जीतने के बाद क्या बोले कपल?

शो जीतने के बाद रुबीना दिलैक और अभिवन शुक्ला ने कहा, ‘पति पत्नी और पंगा के साथ धमाल’ हमारे लिए ज़िंदगी की भागदौड़ से दूर एक साथ समय बिताने का एक शानदार तरीका था. यह ट्रॉफी जीतना बेहद खास है. यह दर्शकों से मिले प्यार और हर उस जोड़े के सहयोगी जज्बे का नतीजा है जिन्होंने इस सफर को इतना मजेदार बना दिया.

‘पति पत्नी और पंगा’ में इन कपल्स ने लिया भाग

शो में स्वरा भास्कर-फहद अहमद, गीता फोगट-पवन सिंह, अभिषेक कुमार-ईशा मालविया, सुदेश लेहरी-ममता लेहरी, हिना खान-रॉकी जयसवाल और अविका गोर-मिलिंद चंदवानी ने भी भाग लिया था. शो के दौरान ही अविका और मिलिंद ने शादी की.

यह भी पढ़ें De De Pyaar De 2 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर चमकी ‘दे दे प्यार दे 2’, रकुल प्रीत की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >