पठान फिल्म के टीजर की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पायी आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण ने भी किया रिप्लाई

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान का टीजर आज रिलीज हो गया है. यकीन मानिये एसआरके का धमाकेदार टीजर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. अब आलिया भट्ट ने भी फिल्म की तारीफ की है.

किंग खान के 57 वें जन्मदिन पर शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान का मोस्ट अवेटेड टीजर आज रिलीज हो गया है. सिद्धार्थ आनंद द्वारा अभिनीत एक्शन एंटरटेनर, शाहरुख खान की चार साल से अधिक समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी है. ऐसे में फैंस सुपर-एक्साइटेड हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टीजर में शाहरुख खान को एक रग्ड अवतार में दिखाया गया है. टीजर रिलीज के बाद सेलेबेस के रिएक्शन सामने आ रहे है. मॉम टू बी आलिया भट्ट ने टीजर की जमकर तारीफ की है.

पठान टीजर पर आलिया भट्ट का रिएक्शन

आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पठान का टीजर शेयर किया. इसके साथ ही अदाकारा ने लिखा, “जस्ट नेक्स्ट लेवल !!!!” आतिशबाजी इमोजी के साथ. दीपिका पादुकोण ने भी बड़े ही खास अंदाज में आलिया को थैंक्यू कहा. दीपिका ने पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए, लिखा, “धन्यवाद मम्मा! @aliaabhatt,” दिल वाले इमोजी के साथ. इस बीच, सुजैन खान, ऋतिक रोशन, बिपाशा बसु सहित कई अन्य सेलेब्स ने भी टीजर पर प्रतिक्रिया दी.

जबरदस्त एक्शन करते दिखे शाहरुख खान

ट्रेलर की शुरुआत एक महिला के साथ होती है, जो डिंपल कपाड़िया की तरह लगती है, वो एक वॉयसओवर में कहती है कि पठान को दुश्मनों ने पकड़ लिया था और अपने आखिरी मिशन पर उसे बहुत तंग किया था, लेकिन पठान इतनी आसानी से नहीं मारा जाता. जिसके बाद शाहरुख खान की धमाकेदार एंट्री होती है. इसके बाद हॉट लेडी दीपिका पादुकोण की एंट्री होती है. वह पठान के साथ रोमांस करते हुए कुछ बदमाशों की पिटाई भी करती है.

Also Read: Pathaan Teaser Out: शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ पठान का टीजर, धमाकेदार एक्शन करते दिखे एक्टर इस दिन रिलीज होगी पठान

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित, पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. यह फिल्म ओम शांति ऑन, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी के बाद शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की चौथी ऑन-स्क्रीन सहयोग है. इसी बीच, जॉन और शाहरुख पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >