Pathaan Jhoome Jho Song: पठान फिल्म का नया गाना रिलीज, किंग खान ने अपने स्वैग फैंस को किया इम्प्रेस

बेशरम रंग के बाद, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का दूसरा गाना झूम जो रिलीज हो गया है. गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. गाने के फर्स्ट लुक ने ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. हालांकि फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में फंस चुकी है. पठान के पहले गाने बेशरम रंग को बैन करने की मांग चल रही है. इसी बीच अब फिल्म का दूसरा गाना ‘झूम जो’ रिलीज हो गया है. गाने को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. वीडियो में किंग खान और दीपिका का स्वैग वाला अंदाज देखने को मिल रहा है. गाने में एक बार फिर दीपिका ने अपना जलवा बिखेरा है, वहीं शाहरुख भी कुल लग रहे हैं. अरिजीत सिंह की आवाज में गाया गया ये गाने निश्चित रूप से आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा. ये एक पार्टी सॉन्ग है. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित पठान 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी.

Fans are eagerly waiting for Shahrukh Khan and Deepika Padukone’s most awaited film Pathan. However, the film has been embroiled in controversies even before its release. There is a demand to ban Pathan’s first song Besharam Rang. Meanwhile, now the second song of the film ‘Jhoom Jo’ has been released. Fans are liking the song very much. The swag style of King Khan and Deepika is being seen in the video. Once again Deepika has spread her charm in the song, while Shah Rukh is also looking cool. At the same time, Shahrukh is also looking cool. Sung in the voice of Arijit Singh, this song will definitely make you dance. This is a party song. Pathan, directed by Siddharth Anand, will release on January 25, 2023.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >