Besharam Rang Row: शाहरुख खान की पठान पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, बिकिनी समेत कई सीन्स में होंगे बदलाव

Besharam Rang Row: शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज से पहले ही कई विवादों में फंस गई है. बीते दिनों जहां बेशरम रंग को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी. अब सेंसर बोर्ड ने मूवी के गाने और कई सीन्स पर कट लगाए हैं.

Besharam Rang Row: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है. जहां फिल्म का टीजर फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया था, वहीं बेशरम गाना लोगों को बिल्कुल रास नहीं आया. सॉन्ग में दीपिका पादुकोण का बोल्ड अवतार और भगवा बिकिनी पर काफी विवाद हुआ. लोगों ने फिल्म को बैन तक करने की मांग की. अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (Central Board of Film Certification) ने भी एक्शन लेते हुए ‘पठान’ के निर्माताओं को फिल्म में गाने समेत कुछ बदलाव करने की सलाह दी है. प्रसून जोशी ने रिवाइज्ड कॉपी देने की बात कही है.

प्रसून जोशी ने कही ये बात

सीबीएफसी के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने कहा, “पठान सीबीएफसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच प्रक्रिया से गुजरे. समिति ने निर्माताओं को फिल्म में गाने सहित सुझाए गए बदलावों को लागू करने और थियेटर रिलीज से पहले रिवाइज्ड कॉपी जमा करने के लिए निर्देशित किया है.” जोशी ने कहा कि ” सीबीएफसी हमेशा से ही दर्शकों को अच्छा कंटेंट और जो लोग देखना पसंद करते हैं के बीच सही संतुलन खोजने के लिए प्रतिबद्ध है.

Also Read: Pathaan Jhoome Jho Song: पठान फिल्म का नया गाना रिलीज, किंग खान ने अपने स्वैग फैंस को किया इम्प्रेस
इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘पठान’ जनवरी 2023 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है. फिल्म का पहला गाना बेशरम रंग, जिसमें दीपिका ने भगवा बिकिनी पहना वह विवाद का कारण बन गया. से ट्रैक 12 दिसंबर को रिलीज हुआ और जल्द ही चर्चा का विषय बन गया. इंदौर में कार्यकर्ताओं के एक समूह ने विरोध-प्रदर्शन भी किया और दीपिका और शाहरुख के पुतले जलाए. मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्रैक ‘बेशरम रंग’ के रिलीज होने के कुछ दिनों बाद ही भगवा वेशभूषा के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने कहा कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक दृश्य हैं, और अगर उन सीन्स को नहीं हटाया गया तो मध्य प्रदेश में पठान रिलीज नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >