बिहार में पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़

Pankaj Tripathi Brother Attacked: पुलिस ने बताया कि बिहार में जमीन से जुड़े विवाद के चलते विजेंद्रनाथ तिवारी पर लाठियों और डंडों से जानलेवा हमला किया गया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर दिया.

Pankaj Tripathi Brother Attacked: बॉलीवुड के पॉपुलर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार में गुंडों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यह घटना गोपालगंज जिले के बरौली कस्बे में स्थित अभिनेता के पैतृक गांव बेलसंद में घटी.

Pankaj Tripathi Brother Bijendra Nath Tiwari Attacked: पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर हुआ हमला

आईएएनएस के अनुसार, बिजेंद्र तिवारी को पटना के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. यह हमला माधोपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बेलसंद गांव में हुआ. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने बिजेंद्र नाथ को ‘पुरानी दुश्मनी’ के चलते निशाना बनाया.

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स

घात लगाकर बैठे थे हमलावर

रिपोर्ट में आगे आरोप लगाया गया है कि गांव में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने अचानक धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया. हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें इमरजेंसी उपचार के लिए भर्ती करवाया. उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उनकी हालत ‘बेहद गंभीर’ बताई.

Pankaj Tripathi Upcoming Movies:पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो, पंकज त्रिपाठी जल्द ही मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आएंगे. गुरमीत सिंह की ओर से निर्देशित इस फिल्म में अली फसल, रसिका दुग्गल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, श्रिया पिलगांवकर और सोनल चौहान जैसे कई कलाकार शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- ‘कॉकटेल 2’ की आंधी में भी डटी रही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, 10वें दिन छापे ताबड़तोड़ नोट

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >