नीलिमा अजीम से तलाक के बाद इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल हुए थे पंकज कपूर, फिल्म मौसम के सेट पर हुई मुलाकात

Pankaj Kapur Birthday: पंकज कपूर आज अपना 70 वां जन्मदीन मना रहे हैं. अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चे में रहने वाले पंकज कपूर के बारे में आज हम सब जानेंगे.

Happy Birthday Pankaj Kapur: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानें माने एक्टर पंकज कपूर आज अपना 70 वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 29 मई 1954 को लुधियाना में हुआ था. इन्होंने अब तक के जीवन में कई थिएटर, सीरियल्स और फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है. हालांकि, बचपन से ही वह एक्टिंग करना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई के दौरान ही थिएटर्स और एक्टिंग करना शुरू कर दिया था.

पंकज कपूर का एजुकेशन क्वालीफिकेशन

ऐसा नहीं था कि एक्टिंग की तरफ रुझान होने के कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई में लापरवाही बरती, बल्कि साल 1973 में पंकज ने इंजीनियरिंग में टॉप किया था. लेकिन एक्टिंग से प्यार होने के कारण उन्होंने अपना करियर एक्टिंग में बनाया.

पंकज कपूर की फिल्में

पंकज कपूर अपने टीवी शोज जैसे ‘नीम का पेड़’, ‘करमचंद’ और ‘ऑफिस ऑफिस’ के लिए काफी जाने जाते हैं. वहीं, बात उनके फिल्मों की करें तो इन्होंने दो यारों, मकबूल, हल्ला बोल, आघात, रोज़ा, मंडी, गांधी समेत कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है.

पंकज कपूर की लव स्टोरी

पंकज कपूर अक्सर अपनी निजी जिंदगी के लिए चर्चे में रहते हैं. इसका कारण है 21 साल की उम्र में 16 साल की लड़की से इश्क लड़ाना. दरअसल, पंकज कपूर जब थिएटर्स करते थे तब उनकी मुलाकात नीलिमा अजीम से हुई थी. नीलिमा एक बेहतरीन कथक डांसर हैं. दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती मोहब्बत में बदल गई और साल 1975 में दोनों ने शादी कर ली. शादी के 6 साल बाद बेटे शाहिद कपूर का जन्म हुआ. पंकज और नीलिमा के बीच आए दिन मतभेद होने लगे थे. इसके बाद उन्होंने आपसी सहमति से शाहिद के जन्म के 3 साल बाद यानी साल 1984 में तलाक ले लिया. दोनों की शादी महज 9 साल ही टिक पाई और फिर वे अलग हो गए.

पंकज कपूर की दूसरी शादी

नीलिमा से तलाक लेने के 2 साल बाद साल 1986 में पंकज फिल्म ‘नया मौसम’ के सेट पर एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक से मिले थे. हालांकि, इस फिल्म को किन्हीं कारणों के कारण रिलीज नहीं किया जा गया. जिस बीच पंकज सुप्रिया से मिले उस समय सुप्रिया का भी तलाक हो चुका था. जिस वजह से दोनों ने अच्छी बॉन्डिंग होने लगी फिर मुलाकाते हुई और अंत में प्यार हुआ. जिसके बाद सोच समझकर दोनों साल 1989 में शादी के बंधन में बंध गए. सुप्रिया और पंकज कपूर की शादी के पीछे भी एक किस्सा है. दरअसल, सुप्रिया की मां पंकज कपूर से शादी के फैसले पर तैयार नहीं थी इसके बाद सुप्रिया ने अपनी मां की फैसले के खिलाफ जाकर शादी किया. समय के साथ सुप्रिया की मां ने पंकज कपूर को अपना लिया था. सुप्रिया और पंकज कपूर के दो बच्चे हैं रूहान कपूर और सना कपूर.

Also Read- Abram Khan Birthday: एक साल की उम्र में ही अबराम ने पिता शाहरुख की फिल्म में किया था काम, जानें इस सुपरहिट मूवी का नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >