OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, मिस न करें ये नई रिलीज

OTT Releases This Week: अगर आप इस हफ्ते घर बैठे एंटरटेनमेंट का मजा लेना चाहते हैं, तो ‘द बॉयज सीजन 5’, ‘बिग मिस्टेक्स’, ‘ओ’रोमियो’, ‘तू या मैं’ और ‘थाई किझावी’ जैसी नई फिल्में और सीरीज जरूर देखें. जानें इनकी कहानी, रिलीज डेट और कहां देखें.

OTT Releases This Week 6 to 12 April: अगर आप हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का इंतजार करते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए काफी खास होने वाला है. इस बार OTT प्लेटफॉर्म पर एक्शन, थ्रिल, क्राइम और रोमांस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. बड़े स्टार्स की वापसी से लेकर नई कहानियों तक, इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की पूरी गारंटी है. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या रिलीज हो रहा है और उसमें खास क्या है.

The Boys Season 5 (Amazon Prime Video – 8 अप्रैल 2026)

इस बार ‘द बॉयज’ का नया सीजन और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है. कहानी अब अपने सबसे बड़े मोड़ पर पहुंच गई है. बुटचर अपनी टीम के साथ मिलकर होमलैंडर को खत्म करने की योजना बना रहा है. इस सीजन में सुपरहीरो और इंसानों के बीच आखिरी और सबसे खतरनाक लड़ाई देखने को मिलेगी. एक्शन और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज आपको शुरू से अंत तक बांधे रखेगी.

Big Mistakes (Netflix – 9 अप्रैल 2026)

यह एक क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी दो भाई-बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है. ये दोनों एक छोटी सी गलती की वजह से बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं. अपनी दादी की आखिरी इच्छा पूरी करने के चक्कर में ये चोरी करते हैं, लेकिन मामला बिगड़ जाता है और वे ब्लैकमेल होने लगते हैं. इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. यह सीरीज दिखाती है कि एक छोटी गलती कैसे बड़ी परेशानी बन सकती है.

O’Romeo (Amazon Prime Video – 10 अप्रैल 2026)

यह फिल्म रोमांस और एक्शन का शानदार मिश्रण है। कहानी अफ्शा की है, जो अपने पति की मौत का बदला लेना चाहती है. वह एक खतरनाक गैंगस्टर के खिलाफ लड़ाई में उतरती है. इस मिशन में उसकी मदद करता है उस्तारा, जो खुद एक गैंगस्टर है. फिल्म में प्यार, बदला और अंडरवर्ल्ड की दुनिया का तगड़ा मेल देखने को मिलेगा.

Tu Yaa Main (Netflix – 10 अप्रैल 2026)

यह एक अलग तरह की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है. कहानी दो लोगों की है, जो गोवा में एक खाली स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं, जहां मगरमच्छ भी मौजूद हैं. अब उन्हें अपनी जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश करनी होती है. फिल्म में डर, तनाव और जिंदा रहने की जंग को बहुत ही सिंपल और इंट्रेस्टिंग तरीके से दिखाया गया है.

Thaai Kizhavi (JioHotstar – 10 अप्रैल 2026)

यह एक तमिल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. कहानी एक अमीर और जिद्दी महिला की है, जो गांव में पैसे उधार देने का काम करती है. वह बहुत सख्त स्वभाव की होती है और लोगों से पैसे वसूलने में बिल्कुल भी नरमी नहीं दिखाती. फिल्म में गांव की जिंदगी, कॉमेडी और इमोशन का अच्छा मेल देखने को मिलेगा.

April 2026 OTT Releases: इस अप्रैल अपने घर बैठे पाएं रोमांस, थ्रिलर और ड्रामा की मजेदार फिल्में, पूरी लिस्ट यहां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >