OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा मजेदार, रोमांटिक-थ्रिलर का मिलेगा डबल डोज, अभी देखें लिस्ट

1 / 1
OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा मजेदार, रोमांटिक-थ्रिलर का मिलेगा डबल डोज, अभी देखें लिस्ट
फुल स्क्रीन में देखें

ott-release-this-week

OTT Releases This Week: अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, तो ज्यादातक लोग अपना वीकेंड घर पर ही रहकर बिताना पसंद करते हैं. ऐसे में इस हफ्ते ओटीटी पर कई नई रिलीज फिल्में आई है, जिसे आप एंजॉय कर सकते हैं.

OTT Releases This Week: इस वीक अगर आपका कहीं बाहर जाने का प्लान नहीं है और आप घर पर ही रहने वाले हैं, तो हम आपको लिए एंटरटेनमेंट की जबरदस्त पोटली लेकर आए हैं. जी हां इस हफ्ते ओटीटी पर कई बड़ी बजट की फिल्में रिलीज हुई है. जिसमें तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया से लेकर फर्रे शामिल है.

Teri baaton mai aisa uljha jiya


तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है. वीकेंड पर फैंमिली के साथ देखने के लिए ये परफेक्ट वॉच है. मूवी में शाहिद एक वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे हैं, जो रोबोट सिफ्रा यानी कृति सेनन को दिल दे बैठते हैं.

Farray


फर्रे
बॉलीवुड में हर साल कई ड्रीम डेब्यू होते हैं और 2023 में सलमान खान ने अपनी भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री को फर्रे के साथ लॉन्च किया. ये मूवी जी 5 पर स्ट्रीम हो रही है. अगर आप यंगस्टर है, तो इसे जरूर देखें.

Wish


विश
विश डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. ये मूवी आपके वीकेंड को जरूर मजेदार बना देगी. क्रिस बक और फॉन वीरासुन्थोर्न द्वारा निर्देशित फिल्म 17 वर्षीय लड़की आशा के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है.

Wish


रिप्ले, नेटफ्लिक्स (4 अप्रैल)
अकादमी पुरस्कार विजेता स्टीव जिलियन द्वारा लिखित और निर्देशित, रिप्ले आपको 60 के दशक में इटली में स्थापित एक रहस्य से भरी जर्नी में डुबो देगा. नेटफ्लिक्स पर इसके आठ एपिसोड मौजूद है. आप जरूर एंजॉय करें.

Also Read- Romantic Web Series OTT: एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज देखकर हो गए हैं बोर, तो इन ओटीटी पर देखें ये रोमांटिक सीरीज

Parasyte the grey


पैरासाइट: द ग्रे
नेटफ्लिक्स के कोरियाई विज्ञान-फाई हॉरर पैरासाइट: द ग्रे में चीजें वास्तव में डरावनी हो जाती हैं. सीरीज, जो हितोशी इवाकी की जापानी मंगा पैरासाइट से प्रेरणा लेती है, एक युवा महिला के बारे में है, जो ‘अपनी मानवता में फंसी हुई है.

The ghazi attack


द गाजी अटैक
द गाजी अटैक 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड है, जिसमें पाकिस्तान की पीएनएस गाजी सबमैरीन को भारतीय नेवी ने डुबोया था. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Yeh meri family


ये मेरी फैमिली सीजन 3
ये फिल्म आपको आपके बचपन की याद दिलाएगी. इस वेब सीरीज की कहानी अवस्थी परिवार की है, जहां मां-बाप को अपने बच्चों के करियर की चिंता होती है. भाई-बहन एक दूसरे से लड़ते हैं. आप इसे अमेजन मिनी टीवी पर एंजॉय कर सकते हैं.

Scoop


स्कूप
गिलियन एंडरसन और रूफस सीवेल की स्कूप बीबीसी की न्यूजनाइट टीम के बारे में एक फीचर है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read- Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya OTT Release: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म, अभी करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >