OTT Releases This Week: इस वीकेंड पर नहीं है कोई प्लान, तो घर बैठे ओटीटी पर देख डालें ये धांसू फिल्में और वेब सीरीज

इस हफ्ते चंदू चैंपियन, फिर आई हसीन दिलरुबा, घुड़चड़ी ओटीटी पर रिलीज हो रही है. अगर आपको वीकेंड पर कोई प्लान नहीं है, तो आप इसे देख सकते हैं.

OTT Releases This Week: इस हफ्ते दर्शकों का फुल ऑन एंटरटेनमेंट होने वाला है. ओटीटी पर चंदू चैंपियन से लेकर रोमांटिक थ्रिलर फिर आई हसीन दिलरुबा रिलीज हो रही है. इसके अलावा कुछ ऐसे दिलचस्प वेब सीरीज भी ओटीटी पर रिलीज हो रहे हैं, जिसकी कहानी देखकर लोगों का दिमाग हिल जाएगा. तो अपने वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए तैयार हो जाए. आपको बताते है किस ओटीटी पर क्या रिलीज हो रहा.

Chandu Champion किस ओटीटी पर होगी रिलीज?

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. कबीर खान द्वारा निर्देशित मूवी 14 जून को सिनेमाघरों में आई थी. अब ये ओटीटी पर आज से स्ट्रीम होने जा रहा है. फिल्म की स्टोरी पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर पर बेस्ड है. इस किरदार को निभाने के लिए एक्टर ने जी-जान से मेहनत की. आप इसे घर बैठकर आराम से वीकेंड पर देख सकते हैं.

Indian 2 किस ओटीटी पर होगी रिलीज?

अगर आप कमल हासन के फैन है तो आप इंडियन 2 को घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं. फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. दरअसल ये साल 1996 में आई फिल्म इंडियन का सीक्वल है, जो सिनेमाघरों में सुपरहिट हुई थी. वहीं, इंडियन 2 कई भाषाओं में नेटफिल्क्स पर उपलब्ध है.

Phir Aayi Hasseen Dillruba किस ओटीटी पर होगी रिलीज?

तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी एक बार फिर से दर्शकों के होश उड़ाने आ रहे हैं. उनकी मूवी फिर आई हसीन दिलरुबा नेटफ्लिक्स पर आज से स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये साल 2021 में आई फिल्म हसीन दिलरुबा की सीक्वल है. फिर आई हसीन दिलरुबा में इस बार जिमी शेरगिल और सनी कौशल भी है.

Ghudchadi किस ओटीटी पर होगी रिलीज?

संजय दत्त और रवीना टंडन की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म घुड़चड़ी में देखने को मिलेगी. आज से इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. मूवी में अरुणा ईरानी, पार्थ समथान और खुशाली कुमार भी है. वीकेंड पर इसे आप देखकर फुल ऑन एंजॉय कर सकते हैं.

Life Hill Gayi किस ओटीटी पर होगी रिलीज?

वेब सीरीज लाइफ हिल गई में कुशा कपिला और दिव्येंदु मुख्य रोल में है. इसे आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देश सकते हैं. सीरीज के छह एपिसोड है और हर एपिसोड की कहानी अलग है.

Also Read- Chandu Champion OTT: फाइनली, कार्तिक आर्यन की मूवी चंदू चैंपियन इस ओटीटी पर हो रही रिलीज, नोट कर लें डेट

Also Read- Chandu Champion Review: फिल्म में कार्तिक आर्यन ने अपने प्रदर्शन से छोड़ी एक अमिट छाप, अनन्या पांडे बोलीं- यकीन करने के लिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >