OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर खुलेगा एंटरटेनमेंट का पिटारा, ‘वेलकम टू द जंगल’ से ‘जन नायकन’ तक आएंगी ये फिल्में-सीरीज

अगर आप इस हफ्ते घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ओटीटी पर ऑप्शन्स की कमी नहीं है. 17 से 23 अगस्त के बीच अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’, विजय की ‘जन नायकन’, ‘आउटर बैंक्स सीजन 5’ समेत कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं.

OTT Releases This Week 17 To 23 August: अगस्त का तीसरा हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए काफी मजेदार रहने वाला है. इस बार एक-दो नहीं, बल्कि कॉमेडी, एक्शन, रोमांस, क्राइम और डॉक्यूमेंट्री, हर तरह का कंटेंट देखने को मिलेगा. अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’, विजय की ‘जन नायकन’, ‘लैंटर्न्स’ और ‘आउटर बैंक्स सीजन 5’ जैसी चर्चित रिलीज इस हफ्ते दर्शकों की वॉचलिस्ट में जगह बनाने वाली हैं.

अगर आप भी हर हफ्ते यही सोचते हैं कि ‘इस बार ओटीटी पर क्या देखें?’, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. 17 से 21 अगस्त के बीच कई फिल्में और सीरीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आ रही हैं. तो पॉपकॉर्न तैयार रखिए और आइए जानते हैं इस हफ्ते कब, कहां और क्या देखने को मिलेगा.

Welcome To The Jungle OTT: वेलकम टू द जंगल ओटीटी रिलीज

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ 21 अगस्त को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. फिल्म में अक्षय के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पाटनी समेत कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे. यानी स्क्रीन पर स्टार्स की पूरी टोली देखने को मिलने वाली है.

फिल्म की कहानी भी काफी मजेदार है. एक अमीर कारोबारी के पास इतना सारा काला धन है कि उसे छिपाना ही सबसे बड़ा टेंशन बन जाता है. आयकर विभाग से बचने के लिए वह एक फिल्म बनाने का आइडिया निकालता है. लेकिन पैसा बचाने की उसकी यह प्लानिंग कब एक के बाद एक गड़बड़ियों में बदल जाती है, यही फिल्म की असली कॉमेडी है.

Jana Nayagan OTT: जन नायकन ओटीटी रिलीज

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ भी 21 अगस्त को जी5 पर स्ट्रीम होगी. यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर आ रही है. फिल्म में विजय एक पूर्व पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं, जो एक पुराने संघर्ष में फिर से फंस जाता है.

फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन और प्रियामणि जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन एच. विनोद ने किया है.

Outer Banks Season 5: आउटर बैंक्स सीजन 5 ओटीटी रिलीज

नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज ‘आउटर बैंक्स’ का पांचवां और आखिरी सीजन 20 अगस्त को रिलीज होगा. इस बार पोग्स अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. जेजे की मौत के बाद जॉन बी, सारा, कियारा, पोप और क्लियो काफी दुखी हैं.

अब उन्हें एक बार फिर साथ आकर मुश्किलों का सामना करना होगा. इस सीजन में उनकी दोस्ती, प्यार और जिंदा रहने की जद्दोजहद की कहानी का आखिरी अध्याय देखने को मिलेगा.

Lanterns OTT: लैंटर्न्स ओटीटी रिलीज

‘लैंटर्न्स’ 17 अगस्त को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी. यह डीसी की ग्रीन लैंटर्न की दुनिया पर आधारित सीरीज है. इसमें हैल जॉर्डन और जॉन स्टीवर्ट एक हत्या के मामले की जांच करते नजर आएंगे.

शुरुआत में यह एक साधारण हत्या का मामला लगता है, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ दोनों को पता चलता है कि इसके पीछे कुछ बड़ा राज छिपा है.

It's Always Sunny In Philadelphia Season 18: इट्स ऑलवेज सनी इन फिलाडेल्फिया सीजन 18 ओटीटी रिलीज

‘इट्स ऑलवेज सनी इन फिलाडेल्फिया’ का 18वां सीजन 18 अगस्त को जियोहॉटस्टार पर आएगा. चार्ली, मैक, डेनिस, डी और फ्रैंक एक बार फिर अपनी अजीबोगरीब हरकतों से लोगों को हंसाने के लिए लौट रहे हैं.

इस बार भी उनकी जिंदगी में शादी, दफ्तर की परेशानी, साजिश और कई ऐसी घटनाएं होंगी, जो चीजों को और ज्यादा मजेदार बना देंगी.

Here The Whole Time: हियर द होल टाइम ओटीटी रिलीज

नेटफ्लिक्स की ‘हियर द होल टाइम’ 19 अगस्त को रिलीज होगी. कहानी फेलिप नाम के एक शर्मीले लड़के की है, जो अपना समय अकेले बिताना पसंद करता है. लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसका बचपन का प्यार काइओ दो हफ्तों के लिए उसके घर रहने आ जाता है.

इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती, प्यार और अपनी भावनाओं को समझने की एक प्यारी कहानी शुरू होती है.

Average Joe Season 2: एवरेज जो सीजन 2 ओटीटी रिलीज

‘एवरेज जो सीजन 2’ भी 19 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आएगा. जो एक आम प्लंबर है, लेकिन उसकी जिंदगी बार-बार अपराध की दुनिया में फंस जाती है.

इस बार रूसी माफिया से जुड़ा खतरा उसके परिवार के सामने है. अपनी जान बचाने के लिए जो और उसके साथियों को शहर छोड़ना पड़ता है.

Love Is Blind: UK Season 3: लव इज ब्लाइंड यूके सीजन 3 ओटीटी रिलीज

‘लव इज ब्लाइंड: यूके सीजन 3’ 19 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस शो में 30 अविवाहित लोग बिना एक-दूसरे को देखे प्यार ढूंढने की कोशिश करेंगे.

पहले वे सिर्फ बात करके एक-दूसरे को जानेंगे. अगर रिश्ता मजबूत लगता है तो वे सगाई करेंगे और इसके बाद पहली बार आमने-सामने मिलेंगे. इसके बाद देखना होगा कि उनका प्यार शादी तक पहुंचता है या नहीं.

Freefall: A Reckoning For Boeing: फ्रीफॉल: ए रेकनिंग फॉर बोइंग ओटीटी रिलीज

‘फ्रीफॉल: ए रेकनिंग फॉर बोइंग’ 19 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आएगी. यह डॉक्यूमेंट्री बोइंग से जुड़े सुरक्षा विवादों पर बात करती है.

इसमें कंपनी के कुछ कर्मचारियों की बातें और सुरक्षा को लेकर उठे सवाल दिखाए गए हैं. डॉक्यूमेंट्री यह जानने की कोशिश करती है कि बड़े हादसों के बाद कंपनी में वास्तव में क्या बदलाव हुए.

Blood Sacrifice: ब्लड सैक्रिफाइस ओटीटी रिलीज

नेटफ्लिक्स की ‘ब्लड सैक्रिफाइस’ 20 अगस्त को रिलीज होगी. कहानी स्टॉकहोम में रहने वाले पुलिस अधिकारियों की हत्या से शुरू होती है.

जासूस थॉमस बर्ग इस मामले की जांच करता है. लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, उसे पता चलता है कि पुलिस वालों को निशाना बनाने के पीछे एक बड़ी साजिश हो सकती है.

Novak Djokovic: The Wolf In Winter: नोवाक जोकोविच: द वुल्फ इन विंटर ओटीटी रिलीज

स्पोर्ट्स लवर्स के लिए ‘नोवाक जोकोविच: द वुल्फ इन विंटर’ खास हो सकती है. यह डॉक्यूमेंट्री 20 अगस्त को प्राइम वीडियो पर आएगी.

इसमें नोवाक जोकोविच के बचपन से लेकर टेनिस के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल होने तक की कहानी दिखाई जाएगी. उनके करियर, परिवार, जीत और मुश्किल दौर के बारे में भी बताया जाएगा.

S&X: एस एंड एक्स ओटीटी रिलीज

जापानी सीरीज ‘एस एंड एक्स’ 20 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. कहानी इचिटो नाम के एक सेक्स थेरेपिस्ट की है, जो लोगों की निजी परेशानियां सुनकर उनकी मदद करता है.

दिलचस्प बात यह है कि दूसरों की समस्याएं सुलझाने वाला इचिटो खुद भी अपनी एक परेशानी से जूझ रहा है. सीरीज इसी उलझन के आसपास आगे बढ़ती है.

Pyaar Prema Kalyanam: प्यार प्रेमा कल्याणम ओटीटी रिलीज

‘प्यार प्रेमा कल्याणम’ 21 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की कहानी दिखाई गई है, जिसकी शादी के बाद उसका पति उसके परिवार के साथ रहने लगता है.

शुरुआत में सब ठीक लगता है, लेकिन एक ही घर में परिवार के साथ रहने पर पति-पत्नी के बीच कई मजेदार और मुश्किल हालात पैदा होने लगते हैं.

Chennai Love Story: चेन्नई लव स्टोरी ओटीटी रिलीज

‘चेन्नई लव स्टोरी’ 21 अगस्त को सोनीलिव पर आएगी. कहानी निवेदिता की है, जिसे उसका मंगेतर शादी के दिन छोड़ देता है. इसके बाद वह अपनी जिंदगी दोबारा शुरू करने के लिए चेन्नई चली जाती है.

वहां उसकी मुलाकात स्टीवन से होती है. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होने लगती है और फिर कहानी में एक बड़ा मोड़ आता है.

Facing El Chapo: फेसिंग एल चापो ओटीटी रिलीज

नेटफ्लिक्स की ‘फेसिंग एल चापो’ भी 21 अगस्त को रिलीज होगी. यह कहानी कुख्यात ड्रग तस्कर जोआक्विन ‘एल चापो’ गुजमैन की गिरफ्तारी से जुड़ी असली घटना से प्रेरित है.

कहानी में दो पुलिस अधिकारियों की जिंदगी तब बदल जाती है, जब एक सामान्य जांच के दौरान उनका सामना एल चापो से हो जाता है.

A Beautiful Obsession: अ ब्यूटीफुल ऑब्सेशन ओटीटी रिलीज

फुटबॉल फैंस के लिए ‘अ ब्यूटीफुल ऑब्सेशन’ 21 अगस्त को लायंसगेट प्ले पर आएगी. यह डॉक्यूसीरीज मैनचेस्टर सिटी और कोच पेप गार्डियोला के मुश्किल दौर पर फोकस करती है.

इसमें टीम के प्रदर्शन, खिलाड़ियों में बदलाव और क्लब को दोबारा मजबूत बनाने की कोशिशों को दिखाया जाएगा.

The Dynasty: UConn Huskies: द डायनेस्टी: यूकॉन हस्कीज ओटीटी रिलीज

‘द डायनेस्टी: यूकॉन हस्कीज’ 21 अगस्त को एप्पल टीवी प्लस पर रिलीज होगी. यह डॉक्यूमेंट्री अमेरिका की मशहूर महिला बास्केटबॉल टीम यूकॉन हस्कीज की कहानी दिखाएगी.

टीम ने चार दशकों में 11 राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती हैं. डॉक्यूमेंट्री में टीम की पुरानी और नई खिलाड़ियों की बातें भी देखने को मिलेंगी.

Stillwater Season 5: स्टिलवॉटर सीजन 5 ओटीटी रिलीज

एप्पल टीवी प्लस की एनिमेटेड सीरीज ‘स्टिलवॉटर सीजन 5’ भी 21 अगस्त को आएगी. इसमें कार्ल, ऐडी और माइकल की कहानी आगे बढ़ेगी.

स्टिलवॉटर नाम का एक शांत और समझदार पांडा बच्चों को छोटी-छोटी परेशानियों से निपटना सिखाता है. सीरीज में दोस्ती, धैर्य और अपनी भावनाओं को समझने जैसी आसान बातें दिखाई जाती हैं.

ये भी पढ़ें: Mahakavya Shri Ramayan Katha: ‘कच्चा बादाम गर्ल’ बनीं सीता, तो भड़के लोग, कहा- अब TikTok वाले रामायण में एक्टिंग करेंगे?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >