OTT Crime Thriller Movie: बॉयफ्रेंड संग मिलकर सास की हत्या, इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म को देख सन्न रह जाएगा माथा

OTT Crime Thriller Movie: अगर आप क्राइम-थ्रिलर के शौकीन हैं, तो ‘उडल’ फिल्म जरूर देखें. शुरू में धीमी लगने वाली कहानी अचानक डर, सस्पेंस और बदले की दहशत से भर जाती है. अमेजन प्राइम पर उपलब्ध ये फिल्म आपको अंत तक बांधे रखेगी. देखें कैसे एक बहू अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सास की हत्या करती है. पढे़ं पूरी खबर…

OTT Crime Thriller Movie: अगर आप क्राइम-थ्रिलर के दीवाने हैं और कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो आपका दिमाग झकझोर दे, तो आपके लिए एक जबरदस्त फिल्म ओटीटी पर मौजूद है. इसकी कहानी शुरू होते ही ऐसा मोड़ लेती है कि आपका माथा घूम जाएगा. फिल्म में बहू अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या की प्लानिंग करती है, और इसके बाद जो-कुछ होता है, वो सच में रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

शादीशुदा महिला के इर्द गिर्द घूमती है फिल्म

आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है और पूरी तरह सस्पेंस, थ्रिल और डर से भरी हुई है. कहानी एक शादीशुदा महिला के आस-पास घूमती है, जो अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपनी सास को मार देती है. लेकिन असली ट्विस्ट तो इसके बाद शुरू होता है, उस रात के बाद की दहशत भरी कहानी आपकी सांसें रोक देगी. फिल्म का नाम है ‘उडल’.

दूसरे हाफ में कहानी पकड़ लेती है स्पीड

फिल्म में कई ऐसे सीन हैं, जिन्हें देखकर आपका दिल धक-धक करने लगेगा. भले ही ये हॉरर नहीं है, लेकिन डर पैदा करने वाले मोमेंट्स खूब हैं. पहले हाफ तक बहू और उसका प्रेमी सास की हत्या कर चुके होते हैं. लेकिन असली खेल शुरू होता है दूसरे हाफ में, जहां ससुर, जो न देख सकता है न सुन सकता है, अपनी बहू से बदला लेने निकल पड़ता है. वो बदला कैसे लेता है, ये चीज पूरी फिल्म को और भी रोमांचक बना देती है.

क्लाइमैक्स देख दंग रह जाएंगे

अगर आप क्राइम थ्रिलर में नई और धांसू फिल्म की तलाश में हैं, तो ‘उडल’ आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए. अमेजन प्राइम (OTT) पर मौजूद इस फिल्म का निर्देशन किया है रथीश रघुनंदन ने, और इसका क्लाइमैक्स ऐसा है कि देखते ही आपकी आंखें फटी रह जाएंगी. धीमी शुरुआत के बाद कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे आपकी धड़कनें तेज होती जाएंगी और आखिर तक पहुंचते-पहुंचते आप हक्के-बक्के रह जाएंगे. अमेजन प्राइम पर मौजूद यह एक मलयालम फिल्म है.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Fight: अमाल ने तान्या को बताया ढोंगी और ‘जगत माता’, ग्लास धोने को लेकर हाउस में हाईवोल्टेज ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >