Oscars 2024: ‘टू किल ए टाइगर’ को नहीं मिला ऑस्कर, जानें किसने मारी बाजी, VIDEO

Oscars 2024: भारत से निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री ‘टू किल ए टाइगर’ ऑस्कर पाने से चूक गई. डॉक्यूमेंट्री ‘टू किल ए टाइगर’ को यूक्रेन की ’20 डेज इन मारियुपोल’ ने हरा दिया.

Oscars 2024: ऑस्कर 2024 का आयोजन आज 10 मार्च, 2024 को लॉस एंजेलिस में हुआ, जिसमें भारत से निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री ‘टू किल ए टाइगर’ ऑस्कर पाने से चूक गई. ‘टू किल ए टाइगर’ लोगों को लुभा नहीं पाई और ऑस्कर अपने नाम करने से चूक गई. डॉक्यूमेंट्री ‘टू किल ए टाइगर’ को यूक्रेन की ’20 डेज इन मारियुपोल’ ने हरा दिया. ’20 डेज इन मारियुपोल’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है. बता दें कि ‘टू किल ए टाइगर’ डॉक्यूमेंट्री झारखंड के एक परिवार के जीवन पर आधारित है. इसमें बताया है कि 13 साल की एक मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म होता है. ये 13 वर्षीय लड़की के पिता के संघर्षों का वर्णन करती है, जो अपने बेटी के न्याय दिलाने की कोशिश करता है. वहीं, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म की कैटेगरी में चार और नॉमिनेशन्स थे- टू किल ए टाइगर, द एटरनल मेमौरी, फॉर डॉटर्स और बॉबी वाइन: द पीपल्स प्रेसिडेंट. हालांकि 20 डेज इन मारियुपोल ने सबको पीछे छोड़ते हुए अपने नाम ऑस्कर कर लिया.

Oscars 2024: ऑस्कर में ओपेनहाइमर का दबदबा, जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >