कौन है नोरा और संजय दत्त के विवादित गाने का राइटर? लगे हैं अश्लीलता के आरोप

Nora Fatehi Song Controversy: संजय दत्त और नोरा फतेही के नए गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. गाने के बोल और डांस मूव्स को लेकर लोग काफी नाराज हैं. जानिए इस गाने के राइटर और सिंगर के बारे में…

Nora Fatehi Song Controversy: इन दिनों म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. कभी यो यो हनी सिंह के गानों पर बहस होती है, तो कभी बादशाह के ट्रैक्स विवादों में आ जाते हैं. अब एक बार फिर म्यूजिक इंडस्ट्री कटघरे में है और वजह बना है एक नया गाना, जिसने रिलीज होते ही नया विवाद खड़ा कर दिया है. इस बार इस विवाद के केंद्र में हैं नोरा फतेही और संजय दत्त. उनका एक गाना सरके चुनर तेरी सरके रिलीज होते ही कॉन्ट्रोवर्सी से घिर गया. लोगों ने गाने के बोल और डांस मूव्स पर नाराजगी जतायी. 

फिर विवादों में आया नया गाना

दरअसल, बीते दिन बॉलीवुड स्टार संजय दत्त और एक्ट्रेस नोरा फतेही का एक गाना सरके चुनर तेरी सरके रिलीज हुआ. रिलीज के साथ ही गाने का जबरदस्त विरोध देखने को मिला. लोगों का कहना है कि इस गाने के बोल और प्रेजेंटेशन काफी आपत्तिजनक हैं, जिससे म्यूजिक इंडस्ट्री की इमेज खराब हो रही है. यह गाना कन्नड़ फिल्म KD: The Devil का है. यह वही इंडस्ट्री है जिसने केजीएफ, कंतारा और 777 चार्ली जैसी शानदार फिल्में दी हैं. 

सिंगर पर भी उठे सवाल

इस गाने के हिंदी बोल रकीब आलम ने लिखे हैं, जो पहले कई हिट गानों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने पुष्पा: द राइज के ‘श्रीवल्ली’ जैसे सुपरहिट गाने का हिंदी वर्जन भी लिखा था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस गाने को प्लेबैक सिंगर मांगली ने अपनी आवाज दी है, जिनका असली नाम सत्यवती राठौड़ है. मांगली आमतौर पर अपने ट्रेडिशनल गीतों के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस गाने को लेकर उनकी भी जमकर ट्रोलिंग हो रही है. हालांकि, दर्शकों के अधिक विरोध के बाद मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटा दिया है.

यह भी पढे़ं: नोरा फतेही का गाना ‘सरके तेरी चुनर सरके’ यूट्यूब से हटा, विरोध के बाद बैकफुट पर मेकर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >