Lalit Modi on Bigg Boss 20: आईपीएल के संस्थापक और बिजनेसमैन और सुष्मिता सेन के एक्स ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में शामिल होने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. उन्होंने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें शो के लिए कभी संपर्क नहीं किया गया और न ही उनका इसमें हिस्सा लेने का कोई इरादा है. साथ ही, उन्होंने इस खबर को फैलाने वालों को लीगल नोटिस भी भेजा है.
Lalit Modi Will not Appear in Salman's Bigg Boss: सलमान के शो में नहीं दिखेंगे ललित:
सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले 'बिग बॉस' का 20वां सीजन अगले महीने शुरू होने वाला है. हालांकि, अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है. हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस बार ललित मोदी भी शो का हिस्सा बन सकते हैं.
इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए ललित मोदी ने शनिवार को X पर लिखा,
"यह पूरी तरह फेक न्यूज है. मुझे 'बिग बॉस 20' के लिए अप्रोच नहीं किया गया है. मैं इस शो में हिस्सा नहीं ले रहा हूं और न ही मेरी ऐसी कोई योजना है. हैरानी की बात है कि बिना पुष्टि किए बनाई गई कहानी भी खबर बन जाती है."
उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ अपने वकीलों, हिरानी एंड एसोसिएट्स, की ओर से भेजा गया कानूनी नोटिस भी शेयर किया. इसमें उन सोशल मीडिया अकाउंट्स और मीडिया संस्थानों को चेतावनी दी गई है जिन्होंने उनके शो में शामिल होने की खबर प्रकाशित की थी। मोदी ने कहा, "अगली बार खबर प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर कर लें."
What is in the Legal Notice: कानूनी नोटिस में क्या
ललित मोदी के वकीलों ने नोटिस में साफ कहा कि उनके 'बिग बॉस 20' में शामिल होने की खबरें पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं. नोटिस के अनुसार, शो के प्रोड्यूसर्स, चैनल या उनकी ओर से किसी भी प्रतिनिधि ने ललित मोदी से कोई संपर्क नहीं किया है. साथ ही, उन्होंने शो में शामिल होने की न तो सहमति दी है और न ही भविष्य में ऐसा करने का कोई इरादा जताया है.
नोटिस में यह भी कहा गया कि मोदी ने किसी भी मीडिया संस्थान से यह पुष्टि नहीं की है कि वह बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने जा रहे हैं. नोटिस के अनुसार, उनके बारे में प्रकाशित की गई खबरें बिना किसी आधिकारिक पुष्टि और अनुमति के जारी की गई हैं. इसमें कहा गया कि मोदी के नाम, तस्वीर, आवाज, व्यक्तित्व और उनसे जुड़ी अन्य पहचान पर केवल उनका अधिकार है. इसलिए किसी को भी उनकी अनुमति के बिना उनका नाम इस्तेमाल करने या उन्हें इस शो से जोड़कर पेश करने का अधिकार नहीं है.
Lalit Request Media Not to Spread Fake News: मीडिया से अनुरोध किया की न फैलाए झूठी खबर
नोटिस में मीडिया संस्थानों से अनुरोध किया गया कि वे ऐसी सभी गलत खबरों को तुरंत हटा दें और भविष्य में मोदी से पुष्टि किए बिना इस तरह की कोई खबर प्रकाशित न करें. साथ ही प्रेस, डिजिटल और आम लोगों से भी अपील की गई कि वे ऐसी अपुष्ट खबरों को साझा या दोबारा प्रकाशित न करें. पहले से मौजूद ऐसे कंटेंट को भी हटाने की सलाह दी गई है.
About Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के बारे में
इस हफ्ते रिलीज हुए बिग बॉस 20 के पहले प्रोमो में होस्ट सलमान खान ने बताया कि इस बार शो में कंटेस्टेंट्स को एक नई 'जीवन दान' (लाइफलाइन) सुविधा मिलेगी. शो का प्रीमियर 6 सितंबर को JioHotstar और Colors पर होगा. इस सीजन में निया शर्मा, अर्जुन बिजलानी, करण पटेल और जन्नत जुबैर जैसे कई सितारों के शामिल होने की चर्चा है, हालांकि अभी तक इन नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें: 'बेबी डॉल' कैप्शन के साथ दिखी मिस्ट्री वुमन, ललित मोदी की पोस्ट ने इंटरनेट पर लगाई आग; यूजर ने फेंका दिल
