प्रियंका चोपड़ा को अपना Idol मानते हैं निक जोनस, बताया- आजतक जो भी सही किया, वह सिर्फ उनकी वजह से…

निक जोनस ने एक चैट शो में प्रियंका चोपड़ा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि मेरी लाइफ में अबतक जो कुछ भी अच्छा हुआ, वह सब सिर्फ और सिर्फ मेरी पत्नी की वजह से है. एक्टर ने अपनी बेटी मालती को लेकर भी कई बातें की.

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है. इन-दिनों ये कपल अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर रहे है. अब निक ने एक चैट शो में अपनी पत्नी की जमकर तारीफ की. उन्होंने प्रियंका को हर रूप में परफेक्ट कहा. उनका मानना है कि आज उनकी लाइफ में जो कुछ भी सही हुआ, वह उनकी वजह से ही है.

निक जोनस ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ

अपने पिता केविन जोनस सीनियर के साथ उनके शो लीजेंडरी पोडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड स्टोरीटेलिंग विद निक जोनस में बात करते हुए सिंगर ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बातचीत हमेशा ही अच्छी रही है. निक ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को भी ‘परफेक्ट’ कहा. निक ने कहा, “मैं जो कुछ भी सही करता हूं, वह प्रियंका की वजह से होता है, मैंने जो कुछ भी सही किया है, वह उनकी वजह से ही होता है.”

निक ने बेटी को कहा परफेक्ट

निक जोनस ने कहा कि मेरे और प्रियंका के बीच अब एक ऐसा कनेक्शन है, जहां हम बैठकर चाहे काम हो या फिर पर्सनल लाइफ के बारे में हो, हर चीज बहुच ही आसानी से कर लेते है. मुझे पता होता है कि मेरी पत्नी किसी भी परिस्थिति में मेरे पीछे खड़ी है. जब निक के पिता ने उनसे मालती के बारे में पूछा तो सिंगर ने कहा, जब मेरी बेटी हुई, तब से मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. मैं उसे हंसाने के लिए जोक्स सुनाता था, मैने किसी और की परवाह करना छोड़ दिया, सिर्फ और सिर्फ उसके बारे में ही सोचना हुं. मालती मैरी एकदम परफेक्ट है.

Also Read: Priyanka Chopra ने फैंस को दिखाया अपनी नन्ही परी का चेहरा, पिंक टोपी पहने सुपर क्यूट दिखी मालती
निक-प्रियंका की शादी

बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल वेडिंग की थी. दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज और विदेशी दोनों तरीके से शादी की थी. उनकी शादी काफी ग्रैंड थी. कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के माध्यम से अपने पहले बच्चे मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया. दोनों अक्सर अपनी बेटी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते फोटो शेयर करती रहती है, जिसे देखकर फैंस आहें भरते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >