Netflix: इस वीकेंड जॉम्बीज की इन फिल्मों-सीरीज को करें बिंज वॉच

Netflix पर आप अगर कुछ नया देखना चाहते हैं और स्क्रॉल करते करते थक गए हैं, तो आज हम आपको इस ओटीटी पर मौजूद बेस्ट जॉम्बी फिल्मों और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं.

Netflix एक पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिसपर हर जॉनर की फिल्मों और सीरीज उपलब्ध है. ऐसे में अगर आप जॉम्बी जॉनर के प्रशंसक हैं, तो आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज के नाम की लिस्ट लेकर आए हैं. इसमें हॉरर के साथ-साथ आपको बहुत सारा एक्शन भी देखने को मिलेगा.

अलाइव

अलाइव एक साउथ कोरियन एक्शन हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन चो इल-ह्यूंग किया है. फिल्म के लीड रोल में यू आह-इन और पार्क शिन-हये हैं. इस फिल्म की कहानी एक वीडियो गेम लाइव स्ट्रीमर के सर्वाइवल के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे एडवेंचर्स और हॉरर फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर इस वीकेंड देख सकते हैं.

Also Read: Upcoming OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर आ रही इन वेब सीरीज को देख, भूल जाएंगे ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘मुंज्या’

Also Read: Netflix पर देख डाली है सारी वेब सीरीज, तो हाईजैक पर बेस्ड नया शो हो रहा है रिलीज, नोट कर लें डेट

आर्मी ऑफ द डेड

आर्मी ऑफ द डेड साल 2021 की एक एक्शन-हॉरर मूवी है, जिसे जैक स्नाइडर ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म लॉस वेगस में हुए जॉम्बी अटैक के बीच सैनिकों की भेस में कुछ डकैतों की कहानी के इर्द गिर्द घूमती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं.

ब्लैक समर

ब्लैक समर साल 2019 का अमेरिकन हॉरर ड्रामा है. इस शो के आपको अच्छा खासा एक्शन देखने को मिलेगा. यह फिल्म जॉम्बी के सर्वनाश के लिए एक साथ आए कुछ अंजान लोगों के इर्द गिर्द घूमती है, जो वापस अपने अपनों के पास जाना चाहते हैं. यह ड्रामा नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है.

द वॉकिंग डेड

नेटफ्लिक्स पर मौजूद यह हॉरर ड्रामा जॉम्बी अटैक के बाद रिक ग्रिम्स नाम के पुलिस ऑफिसर के शहर में जीवित लोगों को एक सुरक्षित जगह पर ले जाने की यात्रा के इर्द गिर्द घूमती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >