Nepal Flood: अपनों की तलाश में 300+ लोग, सोनू सूद-मनीषा कोइराला ने बढ़ाया मदद का हाथ

नेपाल में आई बाढ़ ने कई जिंदगियां छीन ली. अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और मनीषा कोइराला जैसे स्टार्स ने हर संभव मदद करने की बात की. सोनू ने तो यहां तक कह दिया कि हम मदद लेकर आ रहे हैं.

नेपाल में आई भयंकर बाढ़ ने कई इलाकों में तबाही मचा दी है. इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 300 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. ऐसे मुश्किल वक्त में अभिनेता सोनू सूद, एक्ट्रेस मनीषा कोइराला और फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने एकजुटता दिखाई है.

Sonu Sood On Nepal Flood: नेपाल के लोगों के लिए खड़े हुए सोनू सूद

सोनू सूद ने एक्स पर लिखा, ''नेपाल, तुम अकेले नहीं हो... हम खाना, रहने की जगह और हर जरूरी मदद लेकर आ रहे हैं, ताकि मिलकर तुम्हें फिर से खड़ा होने में मदद कर सकें.''

ये भी पढ़ें: ट्रोलिंग और आर्थिक तंगी के बीच राहुल रॉय के लिए फरिश्ता बने अर्चना पूरन सिंह, फराह खान और सोनू सूद

Manisha Koirala Reaction: मनीषा कोइराला का रिएक्शन

नेपाल में जन्मी एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने भी सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की. देश से अपने जुड़ाव को लेकर कई बार बात कर चुकीं मनीषा ने अपने फैंस और फॉलोअर्स से नेपाल के लिए दुआ करने की अपील की. उन्होंने बाढ़ से पहले और बाद की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें तबाही का भयावह मंजर साफ नजर आ रहा था.

नेपाल बाढ़
नेपाल बाढ़
नेपाल बाढ़

Prabal Gurung On Floods In Nepal: नेपाल में आई बाढ़ पर क्या बोले प्रबल गुरुंग

वहीं, नेपाल में जन्मे फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग भी इस मुश्किल वक्त में नेपाल के लोगों के साथ खड़े नजर आए. उन्होंने नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास बाढ़ से हुई भारी तबाही पर दुख जताते हुए कहा कि इस नुकसान को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों, अपनों की तलाश कर रहे परिवारों और उजड़ चुके समुदायों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. प्रबल ने रेस्क्यू टीम्स की भी तारीफ की, जो मुश्किल हालात में लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं.

नेपाल में फ्लैश फ्लड्स से मची तबाही

26 अगस्त सुबह भोटे कोशी नदी में अचानक आई फ्लैश फ्लड ने नेपाल के रसुवा इलाके में भारी तबाही मचा दी. नेपाल टूरिज्म बोर्ड (NTB) की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 384 टूरिस्ट लापता बताए जा रहे हैं. इनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं. लापता विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय हैं. इसके अलावा यूके, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स समेत कई देशों के लोग भी शामिल बताए गए हैं.

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत के 'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर फूटा सोनू सूद का गुस्सा, बोले- जनता ही असली ताकत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >